एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला
जिला मुख्यालय मंडी में 12 अप्रैल (रविवार) को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से एनडीए एवं एनए (I) और सीडीएस (I), 2026 की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में कुल 1587 अभ्यर्थी भाग लेंगे और इसके लिए सात परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। अतिरिक्त उपायुक्त मंडी गुरसिमर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय से पहले अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें।
👉 सीडीएस परीक्षा का शेड्यूल
सीडीएस (I), 2026 की परीक्षा दो केंद्रों पर आयोजित होगी:
- वल्लभ कॉलेज मंडी (उप केंद्र-001)
- वल्लभ कॉलेज मंडी (उप केंद्र-002)
यह परीक्षा तीन सत्रों में होगी:
- सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक
- दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक
- शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक
👉 एनडीए परीक्षा के केंद्र और समय
एनडीए एवं एनए (I), 2026 की परीक्षा पांच केंद्रों पर आयोजित की जाएगी:
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गर्ल्स) मंडी
- राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) मंडी
- इंडस ग्लोबल स्कूल, गागल रोड
- द फीनिक्स स्कूल, बैहना
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बॉयज), भंगरोटू
यह परीक्षा दो सत्रों में होगी:
- सुबह 10:00 बजे से 12:30 बजे तक
- दोपहर 2:00 बजे से 4:30 बजे तक
⚠️ अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश
- परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचना अनिवार्य है
- बिना ई-एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं मिलेगा
- परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले गेट बंद कर दिए जाएंगे
- देरी से आने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी
अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी अभ्यर्थियों से निर्देशों का पालन करने और परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न कराने में सहयोग करने की अपील की है।
