Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Bushahr: रामपुर में भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी के आरोप
    • Rampur Bushahr: चुनी लाल जिंटा तीसरी बार बने कांग्रेस एससी विभाग रामपुर के अध्यक्ष, किया स्वागत
    • HP Teacher Recruitment : सीबीएसई स्कूलों में 808 शिक्षकों की भर्ती, 17 अप्रैल से आवेदन, जानें पूरी डिटेल
    • दैनिक राशिफल 10 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Bilaspur Jobs: घुमारवीं में 17 अप्रैल को कैंपस इंटरव्यू, श्रीराम इंश्योरेंस में 6 पदों पर भर्ती
    • Shimla Chitta Case: 40 ग्राम चिट्टे के साथ महिला गिरफ्तार, पूरे गिरोह की तलाश में पुलिस जांच तेज
    • दैनिक राशिफल 09 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Mandi News : पाकिस्तान मॉडल से चल रहा हिमाचल, आर्थिक कुप्रबंधन से जनता त्रस्त : जयराम ठाकुर
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
      • आईपीएल-2026
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    ऊना

    Una : स्कूल बस की चपेट में आईं सगी बहनें, तीन साल की मासूम की मौत

    हिमाचल के ऊना जिले के रायंसरी गांव में स्कूल बस हादसे में तीन साल की मासूम की मौत हो गई, जबकि उसकी पांच साल की बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamMarch 10, 2026Updated:March 10, 20262 Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | ऊना 

    हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसकी बड़ी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा जिला मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर रायंसरी गांव में हुआ, जब दोनों बहनें स्कूल बस से घर लौट रही थीं।

    जानकारी के अनुसार, दोनों बहनें रक्कड़ कॉलोनी स्थित एक निजी स्कूल में एलकेजी और यूकेजी की छात्राएं हैं। सोमवार को स्कूल खुलने के पहले दिन दोनों बहनें बस से घर लौट रही थीं। जैसे ही बस रायंसरी गांव पहुंची, दोनों बच्चियां बस से उतर गईं। इसी दौरान चालक ने बस को पीछे की ओर मोड़ दिया। बस से उतरने के बाद बच्चियां संभल भी नहीं पाईं थीं कि अचानक बस के टायर की चपेट में आ गईं।

    हादसे में जख्मी एक छात्रा का ऊना में चल रहा उपचार

    हादसे में तीन वर्षीय छात्रा के ऊपर बस का टायर चढ़ गया, जबकि उसकी बड़ी बहन भी गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों बच्चियों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद तीन वर्षीय छात्रा की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही मासूम ने दम तोड़ दिया। वहीं उसकी बड़ी बहन का इलाज क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में जारी है।

    चालक पर मामला दर्ज, ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई

    पुलिस के अनुसार, आरोपी चालक की पहचान बलराम सिंह निवासी घालुवाल, तहसील हरोली, जिला ऊना के रूप में हुई है। पुलिस ने चालक और बस मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चालक बच्चों को झलेड़ा से बस में उतारकर अवैध रूप से टेंपो ट्रैवलर में बैठाकर रायंसरी और आसपास के क्षेत्रों में छोड़ता था। ग्रामीणों का कहना है कि चालक को कई बार लापरवाही से वाहन चलाते देखा गया था। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

    ये भी पढ़ें

    Una News : क्रशर रोड पर मिला 18 वर्षीय युवक का शव, नशे के ओवरडोज से मौत की आशंका

     

     

     

     

    #AccidentNews #ARBtimes #HimachalNews #himachalpradesh #localnews #RoadAccident #SchoolBusAccident #UnaHimachal #UnaNews
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Shimla Chitta Case: 40 ग्राम चिट्टे के साथ महिला गिरफ्तार, पूरे गिरोह की तलाश में पुलिस जांच तेज

    April 9, 2026

    Una Chitta Case : मैहतपुर में 6.30 ग्राम हेरोइन बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

    April 7, 2026

    Solan RLA Scam: वाहन पंजीकरण फर्जीवाड़े में क्लर्क समेत 6 गिरफ्तार

    April 5, 2026

    Chamba Accident: भरमौर में 300 फीट खाई में गिरी पिकअप, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    April 4, 2026

    Mandi News: होटल में पुलिस की रेड, 22 ग्राम चिट्टा के साथ पंजाब का युवक गिरफ्तार

    April 4, 2026

    Shimla : बिजली सब्सिडी के लिए 15 अप्रैल से राशन कार्ड-मीटर लिंक जरूरी, जानें पूरी प्रक्रिया

    April 4, 2026

    Shimla : हिमाचल में सस्ती PET-CT Scan सुविधा शुरू, IGMC शिमला में ₹10,000 में जांच

    April 3, 2026

    Himachal : शिमला में 288 ग्राम चिट्‌टा बरामद, अंबाला का तस्कर गिरफ्तार; सोलन में आरोपी फरार, 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

    April 3, 2026

    Shimla : 126 यूनिट से ज्यादा खपत पर हिमाचल में बिजली सब्सिडी बंद, बढ़ेगा बिल, जानें नई दरें

    April 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 3 2 0 7
    Users Today : 141
    Total Users : 103207
    Total views : 208407
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.