Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Himachal Weather Update: 24-25 अप्रैल को बारिश-बर्फबारी का यलो अलर्ट, 26 को तेज हवाएं; ऊना में 40°C पारा
    • Solan Drug Bust: दिल्ली से नाइजीरियन तस्कर गिरफ्तार, 229 ग्राम चिट्टा बरामद; अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़
    • दैनिक राशिफल 24 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Shimla: रोहड़ू मेले के समापन पर विक्रमादित्य सिंह का बड़ा संदेश, विकास कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार
    • Rampur Bushahr: रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9.31 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार
    • Rampur Bushahr: खनेरी नर्सिंग संस्थान में कुप्रबंधन और छात्राओं के शोषण का आरोप, कौल सिंह नेगी ने उठाई कड़ी कार्रवाई की मांग
    • Rampur Bushahr: खनेरी अस्पताल में आरकेएस दवा दुकान खोलने पर केमिस्ट एसोसिएशन का विरोध
    • Rampur Bushahr: रामपुर कॉलेज और कोटला ज्यूरी इंजीनियरिंग कॉलेज के बीच एमओयू, छात्रों को मिलेंगे नए अवसर
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल भूमि संशोधन विधेयक पर सरकार-विपक्ष में सहमित नहीं, बजट सत्र में फिर लाया जाएगा

    हिमाचल भूमि संशोधन विधेयक पर सरकार और विपक्ष में सहमति नहीं बन पाई। विधेयक को सेलेक्ट कमेटी भेजा गया। अब इसे समीक्षा के बाद बजट सत्र में फिर पेश किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamDecember 6, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    Source : Google

    धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में शुक्रवार को भू अभिधृति एवं भूमि सुधार संशोधन विधेयक 2025 पर लंबी चर्चा के बाद इसे पारित नहीं किया जा सका। सरकार और विपक्ष दोनों की सहमति से तय किया गया कि विधेयक को और परीक्षण के लिए सेलेक्ट कमेटी के पास भेजा जाएगा। अब समिति इस विधेयक का बिंदुवार अध्ययन करेगी और अपनी राय के साथ इसे आगामी बजट सत्र में फिर से सदन में पेश किया जाएगा। सदन में विधेयक पेश करते हुए राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि यह संशोधन राज्य में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने और निवेश को सरल बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

    उन्होंने कहा कि सहकारी सभाओं को भूमि लेने में आने वाली दिक्कतें दूर होंगी। वहीं, उद्यम लगाने की प्रक्रिया सरल होगी और व्यवसाय को नई गति मिलेगी मंत्री ने कहा कि पहाड़ी राज्यों में सीमित संसाधन और रोजगार के कम अवसर बड़ी चुनौती हैं। ऐसे में अगर राज्य में निवेश बढ़ाया जाए तो रोजगार और आर्थिक स्थिरता बढ़ सकती है। इसलिए इस बिल में कुछ ऐसे प्रावधान जोड़े गए हैं जो कृषि, सहकारी क्षेत्र और पर्यटन आधारित व्यापार में गति ला सकते हैं।

    विपक्ष ने जताई चिंता – बाहरी लोगों को फायदा होगा

    विधेयक पर चर्चा के दौरान भाजप विधायक रणधीर शर्मा ने कई बिंदुओं पर आपत्ति जताई। शर्मा ने कहा कि हिमाचल में जमीन की सुरक्षा के लिए धारा 118 लागू की गई थी, ताकि बाहरी राज्यों के लोग यहां आकर बड़े पैमाने पर जमीन न खरीद सकें और स्थानीय लोगों का अधिकार सुरक्षित रहे। उन्होंने कहा कि अगर नियमों में ढील दी गई तो बाहरी पूंजी वाले लोग अधिक कीमत देकर जमीन खरीद सकते हैं। इससे स्थानीय लोगों के लिए भूमि खरीदना मुश्किल हो सकता है। रोजगार के नाम पर बाहरी लोगों का कब्जा बढ़ सकता है। हिमाचल की पारंपरिक संस्कृति प्रभावित हो सकती है। उन्होंने कहा कि राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार ने अनुच्छेद 118 जैसे प्रावधान हिमाचल के भविष्य के लिए बनाए थे। इसलिए इन नियमों में बदलाव सोच-समझकर और पूरी पारदर्शिता से होने चाहिए। उन्होंने मांग की कि इस बिल को बिना जल्दबाजी के सेलेक्ट कमेटी के पास भेजना ही उचित है।

    मुख्यमंत्री का जवाब – “यह जमीन बेचने का बिल नहीं”

    मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विपक्ष की चिंताओं को अस्वीकार करते हुए कहा कि संशोधन बिल को गलत तरीके से प्रचारित किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह विधेयक जमीन बेचने से जुड़ा नहीं है और न ही यह धारा 118 को कमजोर करता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि गैर-कृषक भूमि प्राप्त करेगा तो वह सरकार के अधिकार में रहेगी। होटल या पर्यटन प्रोजेक्ट जहां से रुके हैं, वहीं से अनुमति दी जाएगी। सहकारी सभाओं को राहत देना इस बिल का मुख्य उद्देश्य है। यह संशोधन सोच-समझकर लाया गया है और इससे हिमाचल की पहचान को कोई खतरा नहीं है। उन्होंने कहा कि विकास और सुरक्षा के बीच एक संतुलन बनाकर आगे बढ़ना जरूरी है। सरकार का उद्देश्य राज्य की जमीन को बेचना नहीं बल्कि राज्य के विकास के लिए उपयोग में लाना है।

    सदन में शांति और सहमति के साथ हुआ निर्णय

    लंबी चर्चा के बाद सदन में यह सहमति बनी कि विधेयक को जल्दबाजी में पास करने से बेहतर होगा कि इसे समीक्षा के बाद दोबारा प्रस्तुत किया जाए। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि संशोधन विधेयक सेलेक्ट कमेटी को भेजा जाएगा। समिति अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी। सिफारिशों के साथ इसे बजट सत्र में पेश किया जाएगा

    आगे की राह

    अब इस विधेयक का भविष्य सेलेक्ट कमेटी की रिपोर्ट पर निर्भर करेगा। क्या भूमि सुधार से हिमाचल को नए निवेश और रोजगार मिलेंगे, या क्या यह स्थानीय लोगों की संपत्ति अधिकार और संस्कृति पर असर डालेगा, इस पर अंतिम निर्णय रिपोर्ट के बाद ही होगा।

    #ARBtimes #BudgetSession #HimachalAssembly #HimachalLandLaw #HimachalNews #HimachalPolitics #HPGovt #LandReformBill #Section118 #SelectCommittee #SukhvinderSukhu
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Election: हिमाचल में शहरी निकाय चुनाव का ऐलान: 17 मई को मतदान, 51 नगर निकायों में होगा चुनाव

    April 21, 2026

    Shimla: हिमाचल के स्कूलों में छात्रों को मिलेंगी स्टील की पानी की बोतलें, स्कूलों को ब्यौरा उपलब्ध करवाने के निर्देश

    April 17, 2026

    HRTC Financial Crisis : हिमाचल हाईकोर्ट सख्त, मुफ्त यात्रा सुविधाओं पर पुनर्विचार के निर्देश

    April 1, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया, पौधरोपण और मैराथन को दिखाई हरी झंडी

    March 26, 2026

    Shimla: हिमाचल में बिजली सस्ती, 1 अप्रैल से 1 पैसा प्रति यूनिट कम

    March 26, 2026

    Shimla: हिमाचल में पेट्रोल-डीजल पर 5 रुपये विधवा-अनाथ सेस, विधानसभा में विधेयक पारित

    March 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 5 2 2 6
    Users Today : 24
    Total Users : 105226
    Total views : 211709
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.