Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Himachal Weather Update: 24-25 अप्रैल को बारिश-बर्फबारी का यलो अलर्ट, 26 को तेज हवाएं; ऊना में 40°C पारा
    • Solan Drug Bust: दिल्ली से नाइजीरियन तस्कर गिरफ्तार, 229 ग्राम चिट्टा बरामद; अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़
    • दैनिक राशिफल 24 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Shimla: रोहड़ू मेले के समापन पर विक्रमादित्य सिंह का बड़ा संदेश, विकास कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार
    • Rampur Bushahr: रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9.31 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार
    • Rampur Bushahr: खनेरी नर्सिंग संस्थान में कुप्रबंधन और छात्राओं के शोषण का आरोप, कौल सिंह नेगी ने उठाई कड़ी कार्रवाई की मांग
    • Rampur Bushahr: खनेरी अस्पताल में आरकेएस दवा दुकान खोलने पर केमिस्ट एसोसिएशन का विरोध
    • Rampur Bushahr: रामपुर कॉलेज और कोटला ज्यूरी इंजीनियरिंग कॉलेज के बीच एमओयू, छात्रों को मिलेंगे नए अवसर
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Mandi: पड्डल मैदान में जन संकल्प सम्मेलन की तैयारियां तेज, राजस्व मंत्री ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamDecember 7, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    मंडी पड्‌डल मैदान में होने वाले जन संकल्प सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा करते राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी

    प्रदेश के राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने शनिवार को मंडी के पड्डल मैदान में 11 दिसंबर को आयोजित होने वाले जन संकल्प सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया तथा जिला प्रशासन व विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    राजस्व मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार के तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, जिसकी थीम “हर लाभार्थी का उत्थान—आत्मनिर्भर हिमाचल का निर्माण” रखी गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन के संकल्प के साथ बीते तीन वर्षों में कई जनहितैषी निर्णय लिए हैं, जिनके सकारात्मक परिणाम अब धरातल पर स्पष्ट दिखाई देने लगे हैं।

    जगत सिंह नेगी ने कहा कि वर्ष 2023 और 2025 की भीषण प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार ने अपने संसाधनों से विशेष राहत पैकेज घोषित किया, जिसके तहत हजारों प्रभावित परिवारों को सहायता प्रदान की गई है।

    उन्होंने बताया कि जन संकल्प सम्मेलन के माध्यम से प्रदेश सरकार के आगामी दो वर्षों का विजन आम जनता के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर एवं देश का सबसे समृद्ध राज्य बनाने की दिशा में भविष्य की रणनीति भी साझा की जाएगी। सम्मेलन में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद कर आम लोगों को इन योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी जाएगी।

    राजस्व मंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपसी समन्वय से बेहतर ढंग से कार्य कर इस सम्मेलन को सफल बनाया जाए। उन्होंने मंडी जिला सहित अन्य क्षेत्रों से आने वाले लाभार्थियों की आवाजाही, भोजन एवं अन्य सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस विभाग को वाहनों की पार्किंग, यातायात व्यवस्था, संकेतक तथा जनसंपर्क प्रणाली को मजबूत करने के निर्देश भी दिए गए। भीड़ प्रबंधन को लेकर उन्होंने प्रवेश और निकास द्वारों पर विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

    इस अवसर पर धर्मपुर से विधायक चंद्रशेखर ने भी अपने बहुमूल्य सुझाव साझा किए। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आयोजन से संबंधित अब तक की गई तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी।

    #AtmanirbharHimachal #HimachalPradeshGovernment #HimachalUpdates #hpnews #JagatSinghNegi #JanSankalpSammelan #MandiNews #PaddalMaidan
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Election: हिमाचल में शहरी निकाय चुनाव का ऐलान: 17 मई को मतदान, 51 नगर निकायों में होगा चुनाव

    April 21, 2026

    Shimla: हिमाचल के स्कूलों में छात्रों को मिलेंगी स्टील की पानी की बोतलें, स्कूलों को ब्यौरा उपलब्ध करवाने के निर्देश

    April 17, 2026

    HRTC Financial Crisis : हिमाचल हाईकोर्ट सख्त, मुफ्त यात्रा सुविधाओं पर पुनर्विचार के निर्देश

    April 1, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया, पौधरोपण और मैराथन को दिखाई हरी झंडी

    March 26, 2026

    Shimla: हिमाचल में बिजली सस्ती, 1 अप्रैल से 1 पैसा प्रति यूनिट कम

    March 26, 2026

    Shimla: हिमाचल में पेट्रोल-डीजल पर 5 रुपये विधवा-अनाथ सेस, विधानसभा में विधेयक पारित

    March 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 5 2 4 1
    Users Today : 39
    Total Users : 105241
    Total views : 211728
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.