Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Shimla: हिमाचल के स्कूलों में छात्रों को मिलेंगी स्टील की पानी की बोतलें, स्कूलों को ब्यौरा उपलब्ध करवाने के निर्देश
    • Rampur Bushahr: एसडीएम कार्यालय के पास प्रस्तावित पार्किंग को लेकर स्थल निरीक्षण, यातायात सुधार पर जोर
    • Himachal Cabinet: 1000 पुलिस कांस्टेबल और 500 सहायक वन रक्षक पदों पर भर्ती को मंजूरी
    • Jubbal Chitta Case : SBI लोन मैनेजर गिरफ्तार, अंतरराज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क का खुलासा
    • HPRCA Teacher Recruitment 2026 : हिमाचल के सरकारी CBSE स्कूलों में 894 शिक्षकों की भर्ती, 22 अप्रैल से आवेदन
    • Himachal Government Action : यौन उत्पीड़न मामलों में 3 सहायक प्रोफेसर बर्खास्त, भविष्य की सरकारी नौकरी पर भी रोक
    • दैनिक राशिफल 17 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Rampur Bushahr: दत्तनगर इंडोर स्टेडियम में ‘किंग ऑफ द हिमालयन रिंग’ बॉक्सिंग प्रतियोगिता संपन्न, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Shimla: 7.50 करोड़ से बनेगी मलोग-पानसरी-बदियार सड़क: शिक्षा मंत्री ने नंदपुर पंचायत भवन का किया लोकार्पण

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamOctober 24, 2025Updated:November 15, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    प्रदेश शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को तलवार भेंट करते ग्रामीण

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    प्रदेश शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि नंदपुर पंचायत के अंतर्गत मलोग-पानसरी-बदियार सड़क 7.50 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जाएगी, जिसके वित्तपोषण हेतु प्रस्ताव नाबार्ड को भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण शीघ्र शुरू किया जाएगा जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर संपर्क सुविधा मिलेगी। शिक्षा मंत्री आज नंदपुर पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे, जहां उन्होंने 33 लाख रुपये की लागत से बने पंचायत भवन और 22 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इन भवनों से पंचायत स्तर पर जनकल्याण कार्यों को गति मिलेगी और ग्रामीणों को सुविधा होगी। रोहित ठाकुर ने बताया कि जुब्बल-नावर-कोटखाई क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत और बागवानी जैसी मूलभूत सुविधाओं में व्यापक सुधार किया जा रहा है।

    डकैढ़ में बनेगा 17 करोड़ का शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान

    उन्होंने बताया कि जुब्बल के डकैढ़ गांव में 17 करोड़ रुपये की लागत से शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान बनाया जा रहा है। साथ ही प्रदेश में दो नए केंद्रीय विद्यालयों की स्वीकृति मिली है, जिनमें से एक कोटखाई में स्थापित किया जाएगा।

    38 करोड़ से उठाऊ पेयजल योजना, 55 करोड़ से बिजली सुधार कार्य

    शिक्षा मंत्री ने बताया कि पब्बर नदी से उठाऊ पेयजल योजना पर 38 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं, जिसका कार्य इस वित्तीय वर्ष के अंत तक पूरा हो जाएगा। इसके अलावा जुब्बल मंडल में 55 करोड़ रुपये से बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है।

    इस अवसर पर ज़िला परिषद सदस्य कौशल मुंगटा, हिमफेड निदेशक भीम सिंह झौटा, पूर्व ज़िला परिषद सदस्य मोतीलाल सिथटा, प्रधान सुमन ठाकुर, बीडीसी सदस्य समीला जीकटा, बीडीओ करण ठाकुर, एसएचओ चेतन चौहान सहित अन्य अधिकारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

    #DrinkingWaterSchemeJubbal #EducationDepartmentHimachal #ElectricityImprovementWork #HimachalPradeshNews #JubbalNawarKotkhaiDevelopment #MalogPanasariBadiyarRoad #NABARDProject #NandpurPanchayat #RohitThakur #TeacherTrainingInstituteDakaid
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Shimla: हिमाचल के स्कूलों में छात्रों को मिलेंगी स्टील की पानी की बोतलें, स्कूलों को ब्यौरा उपलब्ध करवाने के निर्देश

    April 17, 2026

    HRTC Financial Crisis : हिमाचल हाईकोर्ट सख्त, मुफ्त यात्रा सुविधाओं पर पुनर्विचार के निर्देश

    April 1, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया, पौधरोपण और मैराथन को दिखाई हरी झंडी

    March 26, 2026

    Shimla: हिमाचल में बिजली सस्ती, 1 अप्रैल से 1 पैसा प्रति यूनिट कम

    March 26, 2026

    Shimla: हिमाचल में पेट्रोल-डीजल पर 5 रुपये विधवा-अनाथ सेस, विधानसभा में विधेयक पारित

    March 24, 2026

    Shimla : हिमाचल प्रदेश पुलिस ने वाहनों में काली फिल्म पर सख्ती बढ़ाई, होंगे चालान

    March 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 4 1 5 2
    Users Today : 77
    Total Users : 104152
    Total views : 210037
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.