Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Bushahr: चुनी लाल जिंटा तीसरी बार बने कांग्रेस एससी विभाग रामपुर के अध्यक्ष, किया स्वागत
    • HP Teacher Recruitment : सीबीएसई स्कूलों में 808 शिक्षकों की भर्ती, 17 अप्रैल से आवेदन, जानें पूरी डिटेल
    • दैनिक राशिफल 10 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Bilaspur Jobs: घुमारवीं में 17 अप्रैल को कैंपस इंटरव्यू, श्रीराम इंश्योरेंस में 6 पदों पर भर्ती
    • Shimla Chitta Case: 40 ग्राम चिट्टे के साथ महिला गिरफ्तार, पूरे गिरोह की तलाश में पुलिस जांच तेज
    • दैनिक राशिफल 09 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Mandi News : पाकिस्तान मॉडल से चल रहा हिमाचल, आर्थिक कुप्रबंधन से जनता त्रस्त : जयराम ठाकुर
    • Mandi News : 12 अप्रैल को एनडीए और सीडीएस परीक्षा, 1587 अभ्यर्थी होंगे शामिल
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
      • आईपीएल-2026
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    मंडी

    Mandi : भांबला क्लस्टर में 17 मार्च से शुरू होगी सिंचाई, एचपी शिवा परियोजना से बढ़ेगी किसानों की आय

    मंडी के भांबला क्लस्टर में 17 मार्च से सिंचाई व्यवस्था शुरू होने जा रही है। बागवानी मंत्री ने निरीक्षण कर बताया कि एचपी शिवा परियोजना से क्षेत्र के किसानों की आय बढ़ेगी और बागवानी को बढ़ावा मिलेगा।
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamMarch 13, 2026Updated:March 13, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    सरकाघाट उपमंडल के भांबला और बही-1 में स्थापित एचपी शिवा क्लस्टर का निरीक्षण करते बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | मंडी

    राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास और जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने वीरवार देर सायं सरकाघाट उपमंडल के भांबला और बही-1 में स्थापित एचपी शिवा क्लस्टर का दौरा कर परियोजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिंचाई टैंक, मोटर और ड्रिप सिंचाई प्रणाली का जायजा लिया।

    मंत्री ने कहा कि प्रदेश में बागवानी को नई दिशा देने वाली एचपी शिवा परियोजना किसानों और बागवानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने बताया कि 17 मार्च से भांबला क्लस्टर में सिंचाई व्यवस्था शुरू हो जाएगी और बागवानों को पानी उपलब्ध होने लगेगा। उन्होंने कहा कि पौधों की देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी बागवानों की है, जबकि सरकार की ओर से तकनीकी सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने बागवानों से आह्वान किया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

    निरीक्षण के बाद भांबला में बागवानों के साथ बातचीत करते हुए मंत्री ने बताया कि यदि किसान चाहें तो तीन हेक्टेयर भूमि में भी क्लस्टर स्थापित किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए पानी की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। उन्होंने कहा कि एचपी शिवा क्लस्टर के अंतर्गत बागवानी विभाग की ओर से अधिकांश कार्य निःशुल्क करवाए जाते हैं।

    भांबला का एचपी शिवा क्लस्टर 12.7 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है, जिसकी स्थापना फरवरी में हुई है और इससे 67 परिवार जुड़े हुए हैं। यहां पेरा की मौसंबी प्रजाति के 1888, वैलेंसिया के 2222, ब्लड रेड के 5000 और मौसंबी के 2000 पौधों सहित कुल 11,110 पौधे लगाए जा चुके हैं, जबकि 2543 पौधे अभी और लगाए जाने हैं। वहीं बही-1 क्लस्टर करीब 9.3 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है, जिसमें 30 किसान जुड़े हुए हैं। यहां अमरूद के 8365 पौधे लगाए गए हैं।

    राजस्व विभाग में किए जा रहे सुधार

    मंत्री ने कहा कि राजस्व विभाग में कई सुधार लागू किए जा रहे हैं। अब कई प्रमाणपत्र घर बैठे ऑनलाइन प्राप्त किए जा सकेंगे। इसके साथ ही जमाबंदी और ततीमा भी ऑनलाइन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि राजस्व मामलों के निपटारे के लिए समयसीमा तय कर दी गई है। निशानदेही के लिए छह महीने का समय निर्धारित किया गया है, जिसे कारण बताए जाने पर तीन महीने तक बढ़ाया जा सकता है। यदि नौ महीने में भी निशानदेही नहीं होती है तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

    इसी प्रकार तकसीम के मामलों के निपटारे के लिए नौ महीने की समयसीमा तय की गई है, जिसे आवश्यकता पड़ने पर तीन महीने तक बढ़ाया जा सकता है। लेकिन एक वर्ष के भीतर तकसीम का निपटारा करना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इंतकाल की प्रक्रिया भी ऑनलाइन की जाएगी, जिससे लोगों को तहसीलों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

    वन अधिकार अधिनियम की दी जानकारी

    इस अवसर पर मंत्री ने उपस्थित लोगों को वन अधिकार अधिनियम, 2006 के विभिन्न प्रावधानों के बारे में भी जानकारी दी।

    इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव पवन ठाकुर, एसडीएम सरकाघाट राजेश गौतम, परियोजना निदेशक एचपी शिवा देवेंद्र ठाकुर, संयुक्त निदेशक विद्या प्रकाश बैंस, उपनिदेशक संजय गुप्ता और डीएसपी संजीव गौतम सहित अन्य अधिकारी और बागवान उपस्थित रहे।

    #AgricultureNews #Farmers #himachalpradesh #Horticulture #HPShivaProject #JagatSinghNegi #Sarkaghat
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Mandi News : पाकिस्तान मॉडल से चल रहा हिमाचल, आर्थिक कुप्रबंधन से जनता त्रस्त : जयराम ठाकुर

    April 8, 2026

    Mandi News : 12 अप्रैल को एनडीए और सीडीएस परीक्षा, 1587 अभ्यर्थी होंगे शामिल

    April 8, 2026

    Sundernagar News: राज्यपाल ने आयुष्मान आरोग्य शिविर का किया शुभारंभ, टीबी मुक्त भारत पर दिया जोर

    April 8, 2026

    Aapda Jagrukta Diwas : भूकंप जैसे हालात में क्या करें? थुनाग वानिकी कॉलेज में छात्रों ने सीखी खास ड्रिल

    April 5, 2026

    Mandi News: होटल में पुलिस की रेड, 22 ग्राम चिट्टा के साथ पंजाब का युवक गिरफ्तार

    April 4, 2026

    Shimla : बिजली सब्सिडी के लिए 15 अप्रैल से राशन कार्ड-मीटर लिंक जरूरी, जानें पूरी प्रक्रिया

    April 4, 2026

    Shimla : हिमाचल में सस्ती PET-CT Scan सुविधा शुरू, IGMC शिमला में ₹10,000 में जांच

    April 3, 2026

    Shimla : 126 यूनिट से ज्यादा खपत पर हिमाचल में बिजली सब्सिडी बंद, बढ़ेगा बिल, जानें नई दरें

    April 2, 2026

    Mandi: मंडी नगर निगम चुनाव: वार्डों का आरक्षण जारी, जानिए किस वार्ड में क्या स्थिति

    April 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 3 1 5 4
    Users Today : 88
    Total Users : 103154
    Total views : 208346
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.