Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Himachal Electricity Subsidy : सरकार का यू-टर्न, 126–300 यूनिट पर फिर मिलेगी सब्सिडी
    • Shimla Chitta Case : 27.64 ग्राम चिट्टा के साथ पकड़े गए दो दोषियों को 3 साल की सजा
    • दैनिक राशिफल 06 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Himachal Ambulance Workers Protest : आज रात 8 बजे से 108-102 कर्मियों की हड़ताल, सेवाएं होंगी प्रभावित
    • Kangra Earthquake Mockdrill : भूकंप आए तो क्या करें? बिलासपुर में मॉक ड्रिल से लोगों को सिखाए गए उपाय
    • Aapda Jagrukta Diwas : भूकंप जैसे हालात में क्या करें? थुनाग वानिकी कॉलेज में छात्रों ने सीखी खास ड्रिल
    • Punjab BJP Office Grenade Attack: 5 आरोपी गिरफ्तार, रोहड़ू का युवक भी शामिल, ISI लिंक के संकेत
    • Solan RLA Scam: वाहन पंजीकरण फर्जीवाड़े में क्लर्क समेत 6 गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
      • आईपीएल-2026
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    मंडी

    Mandi : सुंदरनगर का सात दिवसीय नलवाड़ एवं किसान मेला शुरू, तकनीकी शिक्षा मंत्री ने किया शुभारंभ

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamMarch 22, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    नागौण खड्‌ड में खूंटा गाड़ कर सुंदरनगर के सात दिवसीय नलवाड़ एवं किसान मेले का शुभारंभ करते तकनीकी शिक्षा मंत्री।

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | सुंदरनगर 

    हिमाचल प्रदेश में परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर के प्रतीक सात दिवसीय नलवाड़ एवं किसान मेला का शुभारंभ नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने किया। मेले का उद्घाटन नागौण खड्‌ड में खूंटा गाड़कर वृषभ पूजन के साथ हुआ। इससे पूर्व लोक निर्माण विश्राम गृह से भव्य शोभा यात्रा भी निकाली गई।

    धर्माणी ने जवाहर पार्क में जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि यह मेला पूर्व सुकेत रियासत के राजाओं द्वारा प्रारंभ किया गया था और इसकी पारंपरिक पहचान आज भी कायम है। उन्होंने बताया कि प्राचीन काल में यह मेला उत्तरी भारत के सबसे बड़े पशु मेलों में गिना जाता था। आधुनिक कृषि तकनीकों और मैदानी क्षेत्रों में ट्रैक्टरों के उपयोग के बावजूद, नलवाड़ मेला अपनी सांस्कृतिक और पारंपरिक पहचान को बरकरार रखे हुए है। मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिताएं और व्यावसायिक गतिविधियां आयोजित की जाती हैं, जो स्थानीय अर्थव्यवस्था और प्रतिभाओं को भी प्रोत्साहित करती हैं।

    सुंदरनगर के सात दिवसीय नलवाड़ एवं किसान मेले में लगे स्टॉल का अवलोकन करते तकनीकी शिक्षा मंत्री।

    बजट में ग्रामीण और किसान कल्याण पर फोकस

    मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026-27 के बजट का फोकस ग्रामीण उत्थान, किसानों, महिलाओं और युवाओं के सर्वांगीण विकास पर केंद्रित है।

    • गाय का समर्थन मूल्य: ₹61 प्रति लीटर
    • भैंस का दूध: ₹71 प्रति लीटर
    • अदरक: ₹30 प्रति किलोग्राम
    • हल्दी: ₹150 प्रति किलोग्राम
    • गेहूं: ₹60 प्रति किलो
    • मक्की: ₹50 प्रति किलो

    उन्होंने बताया कि प्रदेश में शिक्षा क्षेत्र में सुधार हुआ है और अब हिमाचल का स्थान 21वें से बढ़कर 5वें स्थान पर पहुंच गया है। 199 नए CBSE स्कूल खोले जा रहे हैं। तकनीकी शिक्षा में रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रम भी शुरू किए गए हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक सहित अन्य संस्थानों में विशेषज्ञों की नियुक्ति की जा रही है। प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों को ₹7–8 लाख तक की सहायता दी गई है। इस अवसर पर एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी, अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम के अध्यक्ष लाल सिंह कौशल, एपीएमसी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, जिला मंडी कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा चंपा ठाकुर, झंडूता और नाचन क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

    #AgricultureTechnology #CulturalFair #FarmersFair #FarmerWelfare #HimachalBudget2026 #himachalpradesh #NalwadMela #RajeshDharmani #RuralDevelopment #Sundernagar
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Aapda Jagrukta Diwas : भूकंप जैसे हालात में क्या करें? थुनाग वानिकी कॉलेज में छात्रों ने सीखी खास ड्रिल

    April 5, 2026

    Mandi News: होटल में पुलिस की रेड, 22 ग्राम चिट्टा के साथ पंजाब का युवक गिरफ्तार

    April 4, 2026

    Shimla : बिजली सब्सिडी के लिए 15 अप्रैल से राशन कार्ड-मीटर लिंक जरूरी, जानें पूरी प्रक्रिया

    April 4, 2026

    Shimla : हिमाचल में सस्ती PET-CT Scan सुविधा शुरू, IGMC शिमला में ₹10,000 में जांच

    April 3, 2026

    Shimla : 126 यूनिट से ज्यादा खपत पर हिमाचल में बिजली सब्सिडी बंद, बढ़ेगा बिल, जानें नई दरें

    April 2, 2026

    Mandi: मंडी नगर निगम चुनाव: वार्डों का आरक्षण जारी, जानिए किस वार्ड में क्या स्थिति

    April 1, 2026

    HP Panchayat Election 2026 : नए आरक्षण नियम लागू, महिलाओं को 50% सीटें, 2011 जनगणना से तय होगा रोस्टर

    April 1, 2026

    Himachal Nagar Nikay Elections : 22 नए शहरी निकायों में चुनाव टले, सरकार ने परिसीमन और आरक्षण प्रक्रिया रोकी

    March 31, 2026

    Himachal Drug Case : तीन माह के मासूम को घर छोड़ चिट्टा लेने पंजाब गए दंपती, वापसी में पुलिस के हत्थे चढ़े

    March 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 2 9 0 0
    Users Today : 53
    Total Users : 102900
    Total views : 207928
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.