एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर
रामपुर उपमंडल में एक दर्दनाक सड़क हादसे में डंपर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता दिनेश कुमार निवासी गांव चिक्सा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि देर रात करीब 12:20 बजे अंकुश वर्कशॉप के बाहर अचानक जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि डंपर (एचपी06सी-5542) ने कपूर मेहता के भवन में टक्कर मार दी थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जेसीबी मशीन की सहायता से डंपर को भवन से हटाकर सड़क पर लाया गया। इस दौरान डंपर के अंदर चालक सीट के पीछे झुकी अवस्था में चालक रजत (26) पुत्र अमृत सिंह, निवासी गांव गनमा, डाकघर, तहसील एवं जिला देहलिक, नेपाल मृत पाया गया। इसके अलावा, हादसे के दौरान अंकुश ऑटोमोबाइल्स में खड़ी एक अन्य गाड़ी भी डंपर की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह लापरवाही मानी जा रही है।
