एआरबी टाइम्स ब्यूरो | नाहन
हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। नौहराधार तहसील के चाढ़ना के समीप एक कार गहरी खाई में गिर गई, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार हादसा बीती रात करीब 3 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, शिमला जिले के कुपवी क्षेत्र से बद्दी (सोलन) की ओर जा रही एक स्विफ्ट कार अचानक अनियंत्रित होकर भवाई वाली सड़क के पास गहरी खाई में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही संगड़ाह पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद खाई से शवों को बाहर निकाला। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल राजगढ़ भेज दिया गया है।
मरने वालों में एक झारखंड, दूसरे कुपवी निवासी
पुलिस के अनुसार, हादसे में गुलशन (निवासी झारखंड) और नरेश कुमार (निवासी कुपवी, शिमला) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार चालक विपिन कुमार (निवासी कांगड़ा) गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका उपचार जारी है। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और हादसे के असल कारणों का पता लगाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें
Chamba Accident: भरमौर में 300 फीट खाई में गिरी पिकअप, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
