धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने मार्च 2026 में होने वाली ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले स्कूलों की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसमें कक्षा तीसरी, पांचवीं व आठवीं की (नियमित एवं राज्य मुक्त विद्यालय), 9 और 11 की वार्षिक और कंपार्टमेंट परीक्षाएं शामिल हैं। स्कूल शिक्षा बोर्ड के मुताबिक, सभी परीक्षाएं मार्च महीने में निर्धारित की गई हैं और विद्यार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा।
कक्षा-वार परीक्षा तिथियां
कक्षा 3 और 5
-
परीक्षा तिथि: 9 मार्च से 16 मार्च 2026
-
समय: सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
कक्षा 8 (Regular + SOS)
-
परीक्षा तिथि: 9 मार्च से 20 मार्च 2026
-
समय: सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
कक्षा 9 (Annual + Compartment)
-
परीक्षा तिथि: 5 मार्च से 18 मार्च 2026
-
स्तर: विद्यालय स्तर
-
समय: दोपहर 12:45 बजे से शाम 4:00 बजे तक
कक्षा 11 (Annual + Compartment)
-
परीक्षा तिथि: 5 मार्च से 28 मार्च 2026
-
स्तर: विद्यालय स्तर
-
समय: दोपहर 12:45 बजे से शाम 4:00 बजे तक
बोर्ड की अपील
HPBOSE ने छात्रों, अभिभावकों और विद्यालयों से अपील की है कि वे विस्तृत डेटशीट और विषयवार शेड्यूल के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन देखें।
और पढ़ें
>> सरकारी खजाने से 10 करोड़ उड़ाए, कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई आई सामने : जयराम
>> रामपुर के पदम स्कूल को मिला सीबीएसई का दर्जा, सत्र 2026-27 से होगी सीबीएसई पैटर्न पर पढ़ाई
