Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 5
    एआरबी टाइम्स
    SUBSCRIBE
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    शिमला

    Shimla : HIMUDA CEO नियुक्ति रद्द: हाईकोर्ट ने नियुक्ति को बताया नियमों के खिलाफ

    हिमाचल हाईकोर्ट ने HIMUDA CEO-कम-सेक्रेटरी पद पर डॉ. सुरिंदर कुमार वशिष्ठ की नियुक्ति रद्द कर दी। कोर्ट ने भर्ती नियमों के तहत पद दोबारा भरने और अंजोरी कपूर को भी विचार में शामिल करने के निर्देश दिए।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskSeptember 4, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    हिमाचल हाईकोर्ट भवन।

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो,  शिमला | हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने HIMUDA CEO-कम-सेक्रेटरी पद पर डॉ. सुरिंद्र कुमार वशिष्ठ की नियुक्ति रद्द कर दी है। कोर्ट ने माना कि उनकी नियुक्ति निर्धारित भर्ती नियमों के अनुरूप नहीं थी। न्यायालय ने सरकार को आदेश दिया है कि सीईओ-कम-सेक्रेटरी का पद भर्ती नियमों के अनुसार दोबारा भरा जाए।

    जस्टिस ज्योत्सना रिवाल दुआ की बेंच ने 27 मई 2025 को जारी डॉ. वशिष्ठ की नियुक्ति से संबंधित आदेशों को रद्द किया। साथ ही कोर्ट ने स्पष्ट किया कि सीईओ के तौर पर अब तक डॉ. वशिष्ठ को मिले वित्तीय लाभ की उनसे वसूली नहीं की जाएगी। यह मामला अंजोरी कपूर की याचिका पर सामने आया था। कपूर ने सरकार के उस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी, जिसके तहत उन्हें सीईओ पद के लिए विचार करने के बजाय एडवाइजर (पॉलिसी एंड स्ट्रेटेजी) के पद पर नियुक्त किया गया था।

    👉 यह भी पढ़ें : Shimla : VC नियुक्ति पर हिमाचल सरकार को बड़ा झटका, कृषि और नौणी विवि के संशोधन अधिनियम-नियम रद्द

    अदालत के सामने आए तथ्यों के अनुसार, अंजोरी कपूर को 9 दिसंबर 2022 को HIMUDA में नियमित चीफ इंजीनियर (सिविल) के पद पर पदोन्नति मिली थी। उस समय डॉ. सुरिंद्र वशिष्ठ अधीक्षण अभियंता (SE) के पद पर थे। 1 फरवरी 2023 को वशिष्ठ के SE पद को व्यक्तिगत आधार पर चीफ इंजीनियर के पद पर अपग्रेड किया गया। इसके अगले दिन उन्हें चीफ इंजीनियर पद पर पदोन्नत कर दिया गया। कोर्ट ने माना कि यह अपग्रेडेशन व्यक्तिगत आधार पर था और वशिष्ठ के पद छोड़ने के बाद यह पद दोबारा SE का हो जाना था। इसलिए इससे चीफ इंजीनियर का दूसरा नियमित पद सृजित नहीं हुआ।

    CEO पद के लिए जरूरी थी नियमित सेवा

    हाईकोर्ट ने HIMUDA के 2012 के भर्ती नियमों और 2019 के संशोधन का हवाला देते हुए कहा कि सीईओ-कम-सेक्रेटरी का पद पात्र चीफ इंजीनियर (सिविल) में से भरा जाना था। इसके लिए चीफ इंजीनियर के पद पर निर्धारित अवधि की नियमित सेवा समेत अन्य योग्यताएं जरूरी थीं। कोर्ट के अनुसार, डॉ. वशिष्ठ के पास चीफ इंजीनियर के रूप में आवश्यक नियमित सेवा नहीं थी। ऐसे में 27 मई 2025 को उनकी सीईओ-कम-सेक्रेटरी पद पर नियुक्ति नियमों के अनुरूप नहीं मानी जा सकती।

    अंजोरी कपूर को भी देना होगा मौका

    कोर्ट ने यह भी पाया कि HIMUDA में नियमित चीफ इंजीनियर का एक ही पद था और उस पर अंजोरी कपूर नियमित रूप से पदोन्नत होकर कार्यरत थीं। इसके बावजूद 3 मई 2025 को इस पद को एडवाइजर (पॉलिसी एंड स्ट्रेटेजी) के पद में बदल दिया गया और 27 मई को कपूर को इस नए पद पर नियुक्त कर दिया गया। हाईकोर्ट ने कहा कि अंजोरी कपूर को सीईओ-कम-सेक्रेटरी पद के लिए विचार से बाहर नहीं किया जाना चाहिए था। अब सरकार को भर्ती नियमों के अनुसार प्रक्रिया पूरी करते हुए सभी पात्र अधिकारियों के साथ अंजोरी कपूर के मामले पर भी विचार करना होगा।

    #AnjoriKapoor #HimachalHighCourt #HimachalNews #HIMUDA #HIMUDACEO #ShimlaNews
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleHimachal News : किसान पहचान पत्र और आधार के बिना नहीं मिलेगी रासायनिक खाद, नई डिजिटल व्यवस्था लागू
    Next Article HPU MA Education Admission 2026 : प्रवेश के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी, 20 सितंबर को तय होगी पात्रता
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    HPU MA Education Admission 2026 : प्रवेश के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी, 20 सितंबर को तय होगी पात्रता

    September 4, 2026

    Shimla News : चौपाल में स्कूली बच्चों से भरी निजी गाड़ी खाई में गिरी, छात्रा की मौत; 7 बच्चे घायल

    September 4, 2026

    Teachers’ Day 2026 : हिमाचल के 26 शिक्षकों को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार, 5 सितंबर को होगा सम्मान

    September 4, 2026

    Krishna Janmashtami 2026: आज मध्यरात्रि 11:57 बजे से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और मंत्र

    September 4, 2026

    Shimla News : सहकार सदन का होगा कायाकल्प, 2.85 करोड़ से मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

    September 3, 2026

    Shimla News: जनगणना-2027 का दूसरा चरण शुरू, 1697 गणनाकार घर-घर पहुंचेंगे; पूछे जाएंगे 40 सवाल

    September 3, 2026

    Shimla : स्वाइन फ्लू के बीच स्क्रब टायफस का बढ़ा खतरा, हिमाचल में 24 पॉजिटिव; एडवाइजरी जारी

    September 3, 2026

    Shimla: मेडिकल अफसर भर्ती मामले में हाईकोर्ट सख्त, सरकार को एक महीने में सुप्रीम कोर्ट जाने का निर्देश

    September 3, 2026

    Rampur Bushahr : तकलेच में अंडर-19 छात्रा टूर्नामेंट का आगाज, 27 स्कूलों की 411 छात्राएं दिखाएंगी दम

    September 2, 2026

    Shimla : हिमाचल के छह सरकारी विश्वविद्यालयों में शिक्षक भर्ती अब HPPSC से, विधानसभा में विधेयक पेश

    September 2, 2026

    Himachal Polytechnic: अंकों की जगह अब मिलेंगे ग्रेड, पहली बार CGPA आधारित डिप्लोमा

    September 2, 2026

    Shimla : नवजात अदला-बदली मामला: हिमाचल सरकार पर 30 लाख रुपये का जुर्माना, जानें कोर्ट का पूरा फैसला

    September 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 1 6 4 3
    Users Today : 6
    Total Users : 121643
    Total views : 239686
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.