Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Kullu: रिवाड़ी गाँव के श्रीराम मंदिर में नवरात्रों पर बहेगी राम कथा की ज्ञान गंगा
    • Mandi: पंडोह में अग्निवीर भर्ती रैली शुरू, 2959 अभ्यर्थी ले रहे भाग
    • Rampur Bushahr: लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1 द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 190 लोगों की हुई जांच
    • दैनिक राशिफल 22 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Himachal Budget 2026-27: गरीबों को 300 यूनिट फ्री बिजली, महिलाओं को मदद, ₹54,298 करोड़ का बजट पेश
    • Rampur Bushahr: देवठी में धूमधाम से मनाई जाएगी डॉ. बीआर अम्बेडकर जयंती, सिटी पॉइंट बना आयोजन स्थल
    • Himachal Economic Survey : राज्य में ₹25,430 बढ़ी प्रति व्यक्ति आय, अब ₹2.83 लाख ; राष्ट्रीय औसत से ₹64,051 ज्यादा
    • दैनिक राशिफल 21 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    Shimla : एचपीयू की PG कक्षाओं की परीक्षाएं 25 नवंबर से, 10 तक भरें ऑनलाइन फार्म

    एचपीयू ने PG कक्षाओं की परीक्षाएं 25 नवंबर 2025 से करवाने का निर्णय लिया है। छात्रों को 10 नवंबर तक अपने ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने होंगे। पढ़ें पूरी खबर
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamNovember 6, 2025Updated:November 10, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने स्नातकोत्तर PG कक्षाओं की परीक्षाएं 25 नवंबर से शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके लिए सभी विद्यार्थियों को अपने परीक्षा फार्म 10 नवंबर तक ऑनलाइन भरने होंगे। निर्धारित तिथि के बाद फॉर्म जमा करने वालों को विलंब शुल्क के साथ आवेदन करना होगा। एचपीयू ने परीक्षाओं के लिए राज्यभर में 49 परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं। एचपीयू प्रशासन ने सभी विभागाध्यक्षों, कॉलेज प्राचार्यों और सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (CDOE) के निदेशक को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि कोई भी विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित न रह जाए।

    इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि सभी गृह परीक्षण, असाइनमेंट, प्रेजेंटेशन और आंतरिक मूल्यांकन संबंधी कार्य परीक्षाओं के शुरू होने से कम से कम पांच दिन पहले पूरे कर लिए जाएं। यदि किसी छात्र की पात्रता को लेकर कोई आपत्ति या असंगति पाई जाती है, तो संबंधित विभागाध्यक्ष या कॉलेज प्राचार्य को इसकी सूचना विभागीय नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित करनी होगी, ताकि छात्र समय रहते आवश्यक सुधार कर सकें। एचपीयू के परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद डेटशीट जारी की जाएगी, जिसमें प्रत्येक विषय की परीक्षा की तिथि और समय दिया जाएगा।

    4 से 5 दिन पहले विवि पोर्टल पर उपलब्ध होंगे एडमिट कार्ड

    पात्र विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड परीक्षा शुरू होने से 4-5 दिन पहले विश्वविद्यालय पोर्टल पर उपलब्ध होंगे। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसकी सभी जानकारी जांच लें। एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा में प्रवेश नहीं मिलेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे सभी परीक्षा निर्देशों का पालन करें और समय पर अपने दस्तावेज पूरे करें। परीक्षा से संबंधित किसी भी समस्या के लिए विद्यार्थी अपने विभाग या कॉलेज प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं।

    #ARBtimes #EducationNews #HimachalNews #HPU #HPUniversity #PGExam2025
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: अंतर विश्वविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता में रामपुर के छात्रों ने जीता रजत पदक, हुआ भव्य स्वागत

    March 18, 2026

    Rampur Bushahr: पीजी कॉलेज रामपुर में The Outsider पर गहन विमर्श, छात्रों ने समझा अस्तित्ववाद का दर्शन

    March 18, 2026

    Shimla: हिमाचल में कॉलेजों की इंटरनल रैंकिंग जारी, हमीरपुर नंबर-1, संजौली दूसरे स्थान पर

    March 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 0 8 5 3
    Users Today : 84
    Total Users : 100853
    Total views : 204327
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.