एआरबी टाइम्स ब्यूरो
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव 2025 को लेकर दशहरा कमेटी और जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस भव्य आयोजन की शुरुआत 2 अक्टूबर से होगी। उत्सव के दौरान ढालपुर मैदान में लगने वाली दुकानों, प्रदर्शनियों और वाणिज्यिक गतिविधियों के लिए प्लॉटों की नीलामी 15 सितंबर से 30 सितंबर तक की जाएगी।
नीलामी कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा इस प्रकार है:
15 सितंबर: रेडीमेड गारमेंट, टी स्टॉल, कृषि उपकरण मार्केट की नीलामी
16 सितंबर: लोकल झूले, टेंट मार्केट, बर्तन बाजार
17 सितंबर: होटल, ढाबा, होजरी, नए-पुराने जूते, ओपन स्पेस — जूता मार्केट व झूला मैदान (खुली बोली के माध्यम से)
18 सितंबर: मीना मार्केट, हलवाई मार्केट, लोकल आर्टिकल
19-20 सितंबर: प्रदर्शनी मैदान (एक)
21-22 सितंबर: मीना बाजार (एक व दो)
23-24 सितंबर: समस्त मार्केट की नीलामी
25-26 सितंबर: समस्त मार्केट
27-28 सितंबर: पुराने कपड़ों की मार्केट
29-30 सितंबर: राजा कैंप एरिया, नई रेडीमेड गारमेंट मार्केट, बर्तन मार्केट के पीछे की पार्किंग क्षेत्र की नीलामी
जिला राजस्व अधिकारी गणेश ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि नीलामी की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता से खुले बोली माध्यम से संपन्न होगी। आयोजन स्थल पर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
नीलामी से जुड़ी अधिक जानकारी और अपडेट के लिए जिला कुल्लू की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करें।
