Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Bushahr: 3% वेतन स्थगन के फैसले पर भड़का कर्मचारी संघ, सरकार से तुरंत वापसी की मांग
    • Mandi: पंडोह अग्निवीर भर्ती रैली में युवाओं का जोश, 1.6 किमी दौड़ में 286 अभ्यर्थी सफल
    • Rohru: रोहड़ू में नशे के खिलाफ मिनी मैराथन, युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश
    • Mandi Accident: पंडोह डैम के पास हादसा, बस-कार भिड़ंत में 2 की मौत, 2 गंभीर
    • Rampur Bushahr: काशापाट की दिव्या कश्मीरी की बड़ी सफलता: IIM लखनऊ से पढ़ाई के बाद Fortune 500 कंपनी में नौकरी
    • Shimla: हिमाचल में बिजली सस्ती, 1 अप्रैल से 1 पैसा प्रति यूनिट कम
    • Bilaspur : SIS India में 120 पदों पर भर्ती, 27-28 मार्च इंटरव्यू
    • दैनिक राशिफल 26 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    आईपीएल-2025

    IPL 2025 : क्रिकेट का रोमांच लौटेगा 17 मई से, 6 वेन्यू पर मुकाबले, फाइनल 3 जून को

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamMay 13, 2025Updated:November 23, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    नई दिल्ली। IPL 2025 एक बार फिर 17 मई से शुरू हो रहा है। BCCI ने सोमवार रात 10:30 बजे सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। पाकिस्तान से बढ़े तनाव के चलते 9 मई को टूर्नामेंट को अस्थायी रूप से रोक दिया गया था। BCCI ने कहा था कि देश युद्ध जैसी स्थिति में है, ऐसे में क्रिकेट आयोजन उपयुक्त नहीं है। अब हालात सामान्य होने पर टूर्नामेंट दोबारा शुरू किया जा रहा है। 17 मई को पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच बेंगलुरु में होगा। लीग स्टेज के बचे 13 मैच 6 वेन्यू बेंगलुरु, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, मुंबई और अहमदाबाद में खेले जाएंगे। 27 मई को लीग स्टेज का अंतिम मुकाबला होगा, इसके बाद 29 मई से प्लेऑफ शुरू होंगे और 3 जून को फाइनल खेला जाएगा। प्लेऑफ वेन्यू अभी तय नहीं हुए हैं। पहले हैदराबाद और कोलकाता को दो-दो प्लेऑफ मैच दिए गए थे, लेकिन अब स्थिति की समीक्षा के बाद नए वेन्यू तय किए जाएंगे। 8 मई को पंजाब और दिल्ली के बीच धर्मशाला में जो मैच अधूरा रह गया था, वह अब 24 मई को जयपुर में होगा।

    18 और 25 मई को दो-दो डबल हेडर (एक दिन में दो मुकाबले) खेले जाएंगे। कुल 11 दिनों में 13 लीग मुकाबले पूरे किए जाएंगे। इस सीजन में कुल 74 मैचों का आयोजन तय था, जिसमें से 57 मुकाबले 7 मई तक पूरे हो चुके थे। 8 मई को 58वां मैच पाकिस्तान से हमलों के बीच बीच में रोकना पड़ा। अब बचे हुए 17 मुकाबलों में 13 लीग और 4 प्लेऑफ मैच हैं। टीमों की स्थिति की बात करें तो 10 में से 3 टीमें हैदराबाद, राजस्थान और चेन्नई प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं। बाकी टीमें अभी क्वालिफाई करने की होड़ में हैं। मुंबई, कोलकाता, राजस्थान और चेन्नई के 2-2 मुकाबले बाकी हैं, जबकि बाकी टीमों को 3-3 मैच खेलने हैं। BCCI ने लीग स्थगित करते समय विदेशी खिलाड़ियों और स्टाफ को लौटने की अनुमति दी थी। अब उन्हें फिर से बुलाया जाएगा, हालांकि कुछ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के कारण IPL में लौटने से इनकार कर सकते हैं।

     

    #BCCI #CricketNews #IndiaVsPakistan #IPL2025 #IPLUpdate #Playoffs
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Delhi : भारत-पाक तनाव के बीच IPL 2025 स्थगित, BCCI ने लिया बड़ा फैसला

    May 9, 2025

    Dharamshala : हवाई हमले की चेतावनी के बीच धर्मशाला में IPL मैच रद्‌द, हिमाचल अलर्ट पर

    May 9, 2025

    IPL Match : धर्मशाला में आज भिड़ेंगी पंजाब और दिल्ली, किंग्स बनाम मुंबई मैच वानखेड़े शिफ्ट

    May 8, 2025

    IPL Match : धर्मशाला में पंजाब की ऐतिहासिक जीत, लखनऊ को 37 रन से हराकर पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर

    May 5, 2025

    IPL Match : धर्मशाला में आईपीएल का रोमांच; पंजाब और लखनऊ के बीच आज होगा मुकाबला, बारिश का खतरा

    May 4, 2025

    IPL : मुंबई की बड़ी जीत से टूटा राजस्थान का सपना, धर्मशाला पहुंचे किंग्स और सुपरजायंट्स

    May 2, 2025

    IPL Schedule : 22 मार्च से शुरू होगा 18वां संस्करण, केकेआर और आरबीसी में पहला मैच

    February 16, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 1 3 3 2
    Users Today : 112
    Total Users : 101332
    Total views : 205146
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.