Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Sunday, September 6
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    धर्म एवं संस्कृति

    Rampur Bushahr: 3% वेतन स्थगन के फैसले पर भड़का कर्मचारी संघ, सरकार से तुरंत वापसी की मांग

    हिमाचल प्रदेश में 3% वेतन स्थगन के फैसले पर स्कूल प्रवक्ता संघ ने कड़ा विरोध जताया है। संघ ने इसे कर्मचारियों के लिए अन्यायपूर्ण बताते हुए तुरंत वापस लेने की मांग की है।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskMarch 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    देवेंद्र लक्टू, अध्यक्ष स्कूल प्रवक्ता संघ जिला शिमला

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर 

     हिमाचल प्रदेश के बजट 2026-27 में ग्रुप ‘ए’ और ‘बी’ के अधिकारियों व कर्मचारियों के वेतन का 3 प्रतिशत हिस्सा स्थगित करने के फैसले को लेकर कर्मचारी संगठनों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ, शिमला ने इस निर्णय को कर्मचारियों के हितों के खिलाफ बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज किया है।

    संघ के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह लक्टू समेत जेपी पराशर, प्रताप वर्मा, कैलाश चौहान, नीलम हिमटा, किशोर शर्मा, प्रेम सुख, दिनेश भलूनी, सुरेंद्र कंवर, आकाश दीप शर्मा, गगन चौहान, डॉ. विनोद मेहता, राजेश घालटा, दिनेश खुराना, ललित हंसरेटा, डॉ. रामसरन शर्मा, प्रेम चौहान, विकेश जनारथा, दिव्य दत्त शर्मा, हरीश कांटा, अजीत सिंह, संजीव नेगी, सुरेश चौहान, भूपेंद्र कंवर, बृजलाल ठाकुर और संतोष शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त बयान जारी किया।

    संघ का कहना है कि प्रदेश के इतिहास में पहली बार ऐसा निर्णय लिया गया है, जिसमें कर्मचारियों के वेतन और भत्तों का एक हिस्सा रोका जा रहा है। उन्होंने इसे “सरासर अन्यायपूर्ण” करार देते हुए कहा कि मध्यम वर्गीय कर्मचारी पहले ही आर्थिक दबाव में हैं और वेतन स्थगन से उनकी स्थिति और कठिन हो जाएगी।

    संघ ने यह भी बताया कि अधिकतर कर्मचारी अपने वेतन पर ही गृह ऋण, वाहन ऋण, बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य खर्च जैसे जरूरी दायित्व निभाते हैं। ऐसे में 3 प्रतिशत वेतन रोके जाने से उनके मासिक बजट पर सीधा असर पड़ेगा। महंगाई के इस दौर में लिया गया यह फैसला कर्मचारियों के मनोबल को कमजोर करेगा। साथ ही छठे वेतन आयोग के बकाया और अन्य भत्तों का भुगतान अभी तक लंबित होने से कर्मचारियों में पहले से ही असंतोष व्याप्त है।

    संघ ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि इस फैसले को तुरंत वापस लिया जाए और कर्मचारियों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए।

    #BreakingNews #EmployeeProtest #GovtEmployees #HimachalNews #SalaryIssue #ShimlaNews SalaryCut
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleMandi: पंडोह अग्निवीर भर्ती रैली में युवाओं का जोश, 1.6 किमी दौड़ में 286 अभ्यर्थी सफल
    Next Article Rampur Bushahr: रामपुर के ननखड़ी की नन्ही प्रतिभा एंजल ने राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में मारी बाजी
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Himachal : मणिमहेश यात्रा में इस बार महिलाओं के लिए बदली व्यवस्था, पवित्र डल और कमलकुंड में स्नान पर रोक

    September 6, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में परशुराम सेवा समिति का गठन, अशोक शर्मा को अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    September 5, 2026

    Manimahesh Yatra : छोटे शाही स्नान पर डल झील में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

    September 5, 2026

    Krishna Janmashtami 2026: आज मध्यरात्रि 11:57 बजे से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और मंत्र

    September 4, 2026

    Kullu: देवता साहिब झाकणु नाग जी का नया गीत रिलीज, धारा-सरगा की प्राकृतिक सुंदरता को भी किया गया प्रस्तुत

    August 27, 2026

    Himachal : मणिमहेश यात्रा आज से : जानें शाही स्नान की तिथियां, सुरक्षा व्यवस्था और हेलिकॉप्टर सेवा का किराया

    August 26, 2026

    Himachal : 25 अगस्त से शुरू होगी प्रसिद्ध श्री मणिमहेश यात्रा, NDRF और SDRF की टीमें रहेंगी तैनात

    August 22, 2026

    चंबा में सीएम सुक्खू का बड़ा एलान: हिमाचल के हजारों आउटसोर्स कर्मियों के लिए जल्द बनेगी नीति

    August 3, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया ‘जाखू मन्दिर-संजीवनी बूटी का रहस्य’ पुस्तक का विमोचन

    July 30, 2026

    Kinnaur : किन्नौर कैलाश यात्रा आज से: रोज सिर्फ 375 श्रद्धालुओं को अनुमति, बिना मेडिकल फिटनेस टेस्ट के एंट्री बैन

    July 30, 2026

    Kinnaur Kailash Yatra 30 जुलाई से: 28 से ऑनलाइन पंजीकरण; प्रतिदिन केवल 375 श्रद्धालुओं को मिलेगी अनुमति

    July 26, 2026

    मणिमहेश यात्रा 2026: बिना रजिस्ट्रेशन के नहीं मिलेगा प्रवेश, अगस्त से शुरू होगी बुकिंग, जानिए कितना लगेगा शुल्क

    July 24, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 1 8 1 5
    Users Today : 114
    Total Users : 121815
    Total views : 240087
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.