एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुमारसैन
राजस्व एवं बागवानी मंत्री Jagat Singh Negi ने आज Shimla जिला के Kumarsain और Kotgarh क्षेत्र के राजस्व अधिकारियों के साथ बैठक कर भूमि से जुड़े विभिन्न मुद्दों की समीक्षा की।
बैठक में मंत्री ने बताया कि भूमि प्रदान करने की विभिन्न योजनाओं के तहत इन क्षेत्रों में लोगों को भूमि पट्टे जारी हुए लगभग 50 वर्ष बीत चुके हैं। कई मामलों में भूमि पट्टे तो जारी हुए, लेकिन आज तक उनका इंतकाल नहीं हो पाया है। वहीं कुछ मामलों में भूमि पट्टे स्वीकृत हुए और नज़राना भी जमा किया गया, लेकिन अब तक पट्टे जारी नहीं किए गए।
मंत्री ने कहा कि इन समस्याओं को क्षेत्र के लोगों ने उनके संज्ञान में लाया है। इस पर उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि Kotgarh और Kumarsain के सभी लंबित मामलों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और एक माह के भीतर की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।
उन्होंने अधिकारियों को आदेशों की सख्ती से अनुपालना सुनिश्चित करने के साथ ही इन मामलों के समाधान के लिए एक विशेष अभियान शुरू करने के निर्देश भी दिए। बैठक के बाद Kotgarh और Kumarsain के लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को प्राथमिकता देने और समाधान के प्रयासों के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त सचिव राजस्व Anil Chauhan सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
