Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Bushahr: सर्वपल्ली बीएड व एमएड कॉलेज नोगली में शहीदी दिवस मनाया गया
    • Himachal Cabinet Meeting : पंचायती राज में बड़ा बदलाव, नशे की तस्करी में शामिल लोग चुनाव नहीं लड़ पाएंगे
    • Rampur Bushahr: ग्राम नरैण में FMD-जागरूकता एवं पशु स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन
    • Shimla: बसंतपुर में बिहार के युवक का शव बरामद, साथियों पर हत्या का आरोप
    • Shimla: नशे के कारोबार से अर्जित संपत्तियों की होगी जांच, “ड्रग फ्री हिमाचल” ऐप से जागरूक होंगे छात्र
    • Dharamshala : महिला पर जानलेवा हमले के दोषी को 10 साल की सजा, ₹44 हजार जुर्माना
    • दैनिक राशिफल 23 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Mandi : सुंदरनगर का सात दिवसीय नलवाड़ एवं किसान मेला शुरू, तकनीकी शिक्षा मंत्री ने किया शुभारंभ
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    हिमाचल में कानून-व्यवस्था ध्वस्त, माफिया राज हावी : जयराम ठाकुर

    पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मनाली में सुक्खू सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि हिमाचल में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है और माफिया राज हावी है।
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamJanuary 18, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | मनाली

    पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मनाली और लाहौल विधानसभा संयुक्त मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि सत्ता के नशे में चूर कांग्रेस सरकार के राज में हिमाचल प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और माफिया राज हावी हो चुका है। उन्होंने हाल ही में कानूनगो और पटवारी पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यदि दोषियों को संरक्षण दिया गया तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री और अधिकारी अपनी मस्ती में मस्त हैं, जबकि सरकारी कर्मचारी और आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

    मुख्यमंत्री समोसा जांच में व्यस्त, हादसों पर चुप्पी

    नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार जनहित के मुद्दों से ध्यान भटका चुकी है।
    उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार यह जांच करने में लगी रहती है कि मुख्यमंत्री का समोसा किसने खाया या जंगली मुर्गा खाने की खबर किसने लीक की, जबकि प्रदेश में हो रहे भीषण बस हादसों, शिमला और नालागढ़ में थानों के बाहर धमाकों और माफियाओं के हमलों पर सरकार मौन साधे बैठी है।

    एक लाख नौकरियों की गारंटी साबित हुई जुमला

    जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के तीन साल पूरे होने के बावजूद 10 हजार युवाओं को भी रोजगार नहीं मिल पाया, जबकि चुनाव से पहले हर साल एक लाख सरकारी नौकरियों की गारंटी दी गई थी। प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवा आज भी उस वादे के पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि विपक्ष के नाते भाजपा का दायित्व है कि वह जनविरोधी नीतियों का विरोध करे। उन्होंने 
    कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही वर्तमान सरकार के हर गलत फैसले की बारीकी से समीक्षा की जाएगी। सम्मेलन के दौरान उन्होंने ‘वीबी जी राम जी’ और ‘एसआईआर’ जैसे विषयों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। बाद में लाहौल-स्पीति भाजपा की परिचय बैठक में भी भाग लिया, जहां पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा, सह प्रभारी प्रियंता शर्मा, प्रवक्ता अखिलेश कपूर, जिलाध्यक्ष अमित सूद भी मौजूद रहे।

    #ARBtimes #BJPHimachal #CongressGovernment #HimachalNews #HimachalPolitics #HPPolitics #JairamThakur #LahaulSpiti #LawAndOrder #MafiaRaj #Manali #OppositionLeader #PoliticalAttack #SukhuGovernment
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Himachal Budget 2026-27: जयराम ठाकुर बोले, बजट नीरस और जनता विरोधी, कांग्रेस भी नाराज

    March 22, 2026

    Shimla : हिमाचल को ‘नो रिटर्न’ की स्थिति में पहुंचा रही कांग्रेस सरकार : डॉ. बिंदल

    March 20, 2026

    Rampur Bushahr: कौल सिंह नेगी ने कांग्रेस सरकार की 20 लीटर दूध खरीद नीति को पशुपालक विरोधी बताया

    March 18, 2026

    Shimla: भाजपा की रणनीति तैयार, हर बूथ तक पहुंचेंगी केंद्र सरकार की योजनाएं

    March 18, 2026

    Shimla: सुक्खू सरकार की 3 साल की बजट घोषणाएं अधूरी, पैसा कहां गया: जयराम ठाकुर का सवाल

    March 16, 2026

    Rampur Bushahr: दत्तनगर में दूध उत्पादकों का चक्का जाम: भुगतान में देरी और मांगें पूरी न होने पर उग्र प्रदर्शन

    March 16, 2026

    Shimla : विजिलेंस को RTI से बाहर करने पर सियासत गरम, विपक्ष ने जताया विरोध

    March 16, 2026

    झाकड़ी में एसजेवीएन कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन का आठवां सम्मेलन, 49 सदस्यीय कमेटी का गठन

    March 8, 2026

    AI Impact Summit 2026 विवाद : मुख्यमंत्री कार्यालय की भूमिका की हो निष्पक्ष जांच : रणधीर

    February 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 1 1 1 5
    Users Today : 146
    Total Users : 101115
    Total views : 204823
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.