एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर
जिला शिमला के रामपुर उपमंडल अंतर्गत पुलिस थाना झाकड़ी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस टीम 31 दिसंबर को गश्त के दौरान ज्यूरी सराहन लिंक रोड पर क्यार के समीप मौजूद थी। इस दौरान संदेह के आधार पर एक युवक की तलाशी ली गई, जिसमें उसके कब्जे से 1.054 किलोग्राम चरस बरामद हुई।
आरोपी की पहचान सागर पुत्र करम चंद, निवासी गांव डुमी, डाकघर बोंडा तहसील रामपुर, जिला शिमला, उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा बरामद चरस को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
