एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर
रामपुर उपमंडल के अंतर्गत ज्यूरी–सराहन सड़क पर बीते कल बर्फबारी के कारण सड़क पर फिसलन होने से एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शाम करीब 4:30 बजे सराहन से ज्यूरी की ओर जा रही एक ऑल्टो कार (नंबर HP-06B-5839) घराट मोड़ के पास बर्फ और जमी बर्फ के कारण अनियंत्रित होकर करीब 20 से 30 फीट गहरी खाई में लुढ़क गई।
हादसे में वाहन में सवार छह यात्री घायल हो गए। घायलों की पहचान रेनू पत्नी करम दास (30) निवासी गांव रूपी, तहसील निचार, जिला किन्नौर; सरिता पत्नी महेंद्र राणा (34) निवासी गांव ननान, डाकघर ज्यूरी; भाषा मणि पत्नी किशन लाल (42) निवासी गांव नोगीदार, डाकघर डंसा; दीक्षा पत्नी विक्रांत (25) निवासी गांव त्यावल, डाकघर ज्यूरी; विक्रांत पुत्र सुरेश (29) निवासी गांव कीर्ति, तहसील कुमारसैन तथा 10 वर्षीय आरुष पुत्र करम दास निवासी गांव रूपी, जिला किन्नौर के रूप में हुई है।
हादसे की सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल राजेश कुमार को अस्पताल पहुंचे और सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण किया गया।
इसके अतिरिक्त, हादसे के बाद घायलों को बचाने के लिए मौके पर पहुंचे सुनील पुत्र कृष्ण लाल (21) निवासी गांव नोगीदार, डाकघर डंसा, तहसील रामपुर भी फिसलन के कारण गिरकर घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल लाया गया।
प्रारंभिक जांच में किसी प्रकार की लापरवाही या आपराधिक कृत्य सामने नहीं आया है। पुलिस के अनुसार हादसा पूरी तरह मौसम खराब होने, बर्फबारी और सड़क पर फिसलन के कारण हुआ प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मामले की जांच जारी है।
