Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
क्राइम

Shimla : LSD Drug Case : हिमाचल में STF के 4 पुलिसकर्मी बर्खास्त, करोड़ों के ड्रग रैकेट में फंसी वर्दी; जानें पूरा मामला

हिमाचल में LSD Drug Case में सख्त कार्रवाई, STF के 4 पुलिसकर्मी बर्खास्त। सरकार की Zero Tolerance नीति के तहत भ्रष्टाचार और नशे में संलिप्तता पर बड़ा एक्शन। नशा तस्करी में फंसकर अब तक 21 पुलिस कर्मचारी गंवा चुके नौकरी। पढ़ें पूरी खबर
ARB Times DeskBy ARB Times DeskMarch 22, 2026Updated:April 13, 20261 Comment3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला 

शिमला। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के बीच LSD Drug Case में बड़ा अपडेट सामने आया है। तकरीबन एक करोड़ रुपये के Lysergic Acid Diethylamide (LSD) ड्रग तस्करी केस में संलिप्त पाए गए स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के चार पुलिस कर्मियों को राज्य सरकार ने नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। बर्खास्त किए गए कर्मियों में हेड कांस्टेबल राजेश कुमार, हेड कांस्टेबल समीर कुमार, कांस्टेबल नितेश और कांस्टेबल अशोक कुमार शामिल हैं। इन सभी को 19 मार्च को गिरफ्तार किया गया था।

हिमाचल प्रदेश पुलिस मुख्यालय के अनुसार, यह कार्रवाई संविधान के अनुच्छेद 311(2)(b) और पुलिस अधिनियम के तहत की गई है। विभाग ने नशा और भ्रष्टाचार के खिलाफ “Zero Tolerance” नीति को दोहराते हुए स्पष्ट किया है कि इस तरह के मामलों में कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। इस कार्रवाई के साथ ऐसे मामलों में बर्खास्त पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। इससे पहले 17 पुलिस कर्मियों के खिलाफ नशे में संलिप्त होने के चलते कार्रवाई की जा चुकी है।

 10 मार्च की रेड से खुला पूरा मामला,  कुल्लू कनेक्शन ने चौंकाया

 LSD Drug Case का खुलासा 10 मार्च को हुआ, जब शिमला पुलिस के स्पेशल सेल ने बीसीएस क्षेत्र में छापेमारी कर 562 स्ट्रिप LSD बरामद की। इस दौरान पंजाब के संदीप शर्मा और सिरमौर की प्रिया शर्मा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में केरल निवासी नविएल हैरिसन को इस नेटवर्क का मुख्य सप्लायर बताया गया, जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में सामने आया कि यह नशे की खेप शिमला पहुंचने से पहले कुल्लू पहुंचाई गई थी, जहां पर STF के इन पुलिसकर्मियों ने आरोपियों को पकड़ने के बावजूद न मामला दर्ज किया और न ही कोई आधिकारिक रिकॉर्ड बनाया। बाद में आरोपियों को बिना कार्रवाई छोड़ दिया।

तकनीकी सबूत बने अहम कड़ी

सूत्रों के मुताबिक 7 मार्च को STF कुल्लू को सूचना मिली थी कि आरोपी 8 मार्च को भुंतर में LSD और MDMA के साथ पहुंचेगा। टीम ने कार्रवाई कर भारी मात्रा में नशा बरामद किया, लेकिन इसे रिकॉर्ड में नहीं लाया गया। आरोप है कि बरामद नशे का कुछ हिस्सा अपने पास रख लिया गया और बाकी आरोपी को वापस सौंप दिया गया, जिसे बाद में शिमला में बेचने के लिए भेजा गया। जांच में कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), IPDR और CCTV फुटेज से पुष्टि हुई कि आरोपी और संबंधित पुलिसकर्मी 8 मार्च को कुल्लू में एक ही स्थान पर मौजूद थे। हालांकि STF के रिकॉर्ड में उस दिन किसी ऑपरेशन का उल्लेख नहीं मिला, जिससे संदेह और गहरा गया।

पहले निलंबन, अब बर्खास्तगी

LSD Drug Case की गंभीरता को देखते हुए 16 मार्च को चारों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर शिमला में लाइन हाजिर किया गया था। विस्तृत जांच के बाद अब उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें

👉 Shimla Drug Case : 1 करोड़ के LSD नशे की तस्करी मामले में निलंबित STF के चारों पुलिसकर्मी गिरफ्तार

👉 Shimla Drug Case : STF के 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 1 करोड़ की ड्रग तस्करी में जांच तेज

👉 Shimla Drug Case : गोवा से शिमला पहुंचा एक करोड़ का एलएसडी, अंतरराज्यीय नेटवर्क से उठे पुलिस व्यवस्था पर सवाल

👉 Himachal : शिमला में एक करोड़ की एलएसडी ड्रग बरामद, सिरमौर की युवती और पंजाब का तस्कर गिरफ्तार

 

#ARBtimes #BreakingNews #CorruptOfficials #CrimeNews #DrugRacket #DrugSeizure #HimachalNews #himachalpradesh #LawAndOrder #LSDDrugCase #Narcotics #PoliceAction #PoliceCorruption #PoliceScandal #PublicSafety #STF
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleKullu: रिवाड़ी गाँव के श्रीराम मंदिर में नवरात्रों पर बहेगी राम कथा की ज्ञान गंगा
Next Article Himachal Budget 2026-27: जयराम ठाकुर बोले, बजट नीरस और जनता विरोधी, कांग्रेस भी नाराज
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Mandi : रिटायर्ड अफसर को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर 1.14 करोड़ की ठगी, ED और क्राइम ब्रांच के अफसर बन धमकाया

July 1, 2026

Accident: रामपुर के जोगनी में दर्दनाक सड़क हादसा, कार खाई में गिरी; चालक की मौत, चार घायल

June 26, 2026

Rampur Bushahr: रामपुर के पशाडा गांव में दर्दनाक हादसा: सेब बगीचे में काम करते समय 33 फीट नीचे गिरने से युवक की मौत

June 24, 2026

Accident: नौरी के पास सतलुज नदी में गिरी कार, कड़ी मशक्कत के बाद चालक का शव बरामद

June 16, 2026

Rampur Bushahr: रामपुर पुलिस की तत्परता रंग लाई, 5 घंटे में लापता नाबालिग को सकुशल खोज निकाला

June 15, 2026

चंडीगढ़ में रोहड़ू के व्यक्ति का सरेआम कत्ल, ग्राहक बनकर आए बदमाशों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

June 14, 2026

Shimla Sanjauli Murder: हरियाणा की रहने वाली स्कूल संचालिका की शिमला में गोली मारकर हत्या

June 14, 2026

Kangra : पंजाब नंबर की कार से 264.6 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन राज्यों में नशा फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

June 12, 2026

Chamba News : पंचायत चुनाव की रंजिश में दो घरों को आग लगाई, 11 लोगों पर मामला दर्ज

June 4, 2026
View 1 Comment

1 Comment

  1. Pingback: Hamirpur News : भोरंज थाना के 2 कांस्टेबल निलंबित, चिट्टा तस्करों से सांठगांठ के आरोप में कार्रवाई

Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 3 8 1 7
Users Today : 1
Total Users : 113817
Total views : 226652
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.