एआरबी टाइम्स ब्यूरो,रामपुर बुशहर
लवी मेला 2025 से पहले इस बार रोमांचक खेल आयोजनों की शुरुआत बुशहर कबड्डी संघ करने जा रहा है। 11 से 14 नवंबर तक आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय लवी मेले से पहले 4 से 6 नवंबर तक राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी संघ के संयोजक अनिरुद्ध सिंह बिष्ट ने रविवार को एक पत्रकार वार्ता में दी।
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 6 महिला और 6 पुरुष कबड्डी टीमें आमंत्रित की जाएंगी, जो हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से होंगी।
👉 महिला वर्ग की संभावित टीमें:
-
साईं होस्टल, धर्मशाला
-
खेलो इंडिया सेंटर, राजपुरा
-
कोहिनूर एकेडमी, धबोटा
-
कृष्णा एकेडमी, बिलासपुर
-
पांवटा एकेडमी, पांवटा साहिब
-
स्टेट होस्टल, बिलासपुर
👉 पुरुष वर्ग की संभावित टीमें:
-
खेलो इंडिया सेंटर, राजपुरा
-
कोहिनूर एकेडमी, धबोटा
-
साईं होस्टल, बिलासपुर
-
बीबीएन, नालागढ़
-
कृष्णा एकेडमी, बिलासपुर
संघ का कहना है कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु स्थानीय प्रशासन का सहयोग लिया जाएगा और इसके लिए जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम रामपुर से मिलेगा।
संयोजक बिष्ट ने यह भी बताया कि इस प्रतियोगिता के बाद अगले वर्ष एक और बड़ी कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन करने की योजना है। पत्रकार वार्ता के दौरान संघ के अन्य सदस्य संजय सूद, दलीप भलूनी, संजय नेगी व नवीन भलूनी भी मौजूद रहे।
