Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • सोलन
      • सिरमौर
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • कांगड़ा
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    बिलासपुर

    Bilaspur : कहलूर लोकोत्सव-2026: लोक संस्कृति के रंगों से सजा मंच, मनमोहक प्रस्तुतियां

    बिलासपुर में कहलूर लोकोत्सव-2026 के दौरान लोक संस्कृति के रंगों से मंच सजा। गिद्दा, लोक गीत और मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamMarch 19, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | बिलासपुर 

    राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला-2026 के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय कहलूर लोकोत्सव-2026 में जिले की समृद्ध लोक संस्कृति के विविध रंग देखने को मिल रहे हैं। कार्यक्रम में लोक संगीत, लोक नृत्य, लोक गाथाएं सहित कई पारंपरिक प्रस्तुतियां शामिल हैं, जो दर्शकों को हिमाचल की सांस्कृतिक विरासत से रूबरू करवा रही हैं।

    लोकोत्सव के पहले दिन विभिन्न महिला मंडलों और स्थानीय सांस्कृतिक दलों ने आकर्षक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, जिसके बाद गिद्दा, लोक गीत, संस्कार गीत, लोक नृत्य, गुगा गाथा और एकल गीत की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। कलाकारों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों के साथ हिमाचली संस्कृति की जीवंत झलक पेश की, जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय हो गया। बुधवार को सहायक आयुक्त राज कुमार ने कहलूर लोकोत्सव-2026 का शुभारंभ करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

    उन्होंने कहा कि कहलूर लोकोत्सव-2026 का उद्देश्य स्थानीय परंपराओं और कला को बढ़ावा देना और उभरते कलाकारों को मंच प्रदान करना है। आयोजन समिति की संयोजक एवं जिला भाषा अधिकारी नीलम चंदेल ने बताया कि कहलूर लोकोत्सव-2026 में जिला सहित आसपास के क्षेत्रों से लगभग 47 महिला मंडल, स्वयं सहायता समूह, व्यक्तिगत कलाकार और विभिन्न सांस्कृतिक संस्थाएं भाग ले रही हैं।

    #BilaspurNews #CulturalFestival #FolkCulture #FolkDance #HimachalCulture #HimachalNews #KahloorLokotsav2026 #localnews #NalwariMela2026 #TrendingNews
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Shimla Drug Case : STF के 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 1 करोड़ की ड्रग तस्करी में जांच तेज

    March 19, 2026

    Kinnaur: शिपकिला से 1 जून 2026 से शुरू होगा भारत-चीन सीमा व्यापार, तैयारियां तेज

    March 19, 2026

    Bilaspur: बिलासपुर में 137वां राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला शुरू, मंत्री राजेश धर्माणी ने किया शुभारम्भ

    March 17, 2026

    Shimla : आर्थिक संकट में सरकार का बड़ा फैसला, कैबिनेट रैंक खत्म, 20% वेतन रोका

    March 17, 2026

    Bilaspur : पढ़ाई के लिए मोबाइल से रोका, 13 साल के बच्चे ने कर ली आत्महत्या

    March 17, 2026

    Bilaspur : शाहतलाई के मल्होट में भेड़ पालक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, आरोपी फरार

    March 14, 2026

    Nahan : एचआरटीसी बस में गूंजी किलकारी, गर्भवती महिला ने दिया बच्ची को जन्म

    March 14, 2026

    Bilaspur : नलवाड़ी मेले में होगी मिस कहलूर प्रतियोगिता, 15 मार्च को ऑडिशन

    March 13, 2026

    Bilaspur : चैत्र नवरात्र मेले 19 मार्च से; श्री नैना देवी मंदिर मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक

    March 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 0 0 2 1 2
    Users Today : 108
    Total Users : 100212
    Total views : 203290
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Useful Links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    ⭐ © 2025 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.