ADVERTISE WITH US
📢 ARB Times के साथ अपने व्यापार को नई पहचान दें | विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 9418210413 | ✉ editor@arbtimes.in | arbtimeshp@gmail.com | 🌐 www.arbtimes.in

Kangra:  नूरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, नशा तस्कर ‘नोखा’ चिट्टे सहित गिरफ्तार

November 23, 2025 9:11 PM
---Advertisement---

एआरबी टाइम्स ब्यूरो

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की नूरपुर पुलिस को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना रैहन की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान राजा का तालाब क्षेत्र से एक नशा तस्कर को चिट्टे (हेरोइन) सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी की पहचान सुनील कुमार उर्फ नोखा निवासी राजा का तालाब के रूप में की है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 23.98 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। यह बरामदगी NDPS एक्ट के तहत एक गंभीर अपराध की श्रेणी में आती है।

पुलिस के अनुसार, सुनील कुमार पहले भी नशा तस्करी से जुड़े मामलों में शामिल रहा है और वह लंबे समय से इस अवैध गतिविधि में संलिप्त था। वह पहले से पुलिस की निगरानी सूची में शामिल था।

नूरपुर पुलिस अधीक्षक ने इस सफलता पर टीम को बधाई दी और कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ जिला भर में अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसे असामाजिक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

साथ ही, आम नागरिकों से अपील की गई कि यदि किसी क्षेत्र में नशे से संबंधित कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे, तो तुरंत 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दें।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment