Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Bushahr: HPU फीस वृद्धि के खिलाफ SFI रामपुर का ऐलान-ए-जंग, उग्र आंदोलन की चेतावनी
    • Bilaspur: बिलासपुर में HPV टीकाकरण अभियान शुरू: 14-15 वर्ष की 2735 किशोरियों को लगेगा टीका
    • Kullu: जनकल्याण योजनाओं की प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, कुल्लू में बोले अनुराग शर्मा
    • Rampur Bushahr: लालसा व डन्सा पंचायतों में नशा मुक्ति को लेकर अहम बैठक, CCTV और जागरूकता अभियान पर जोर
    • Shimla: हिमाचल यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में फीस में 10-15% और परीक्षा शुल्क 50% बढ़ा, नए सत्र से लागू
    • Shimla : हिमाचल कांग्रेस की नई राज्य कार्यकारिणी का एलान : 27 महासचिव और 12 उपाध्यक्ष नियुक्त
    • दैनिक राशिफल 29 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Sirmour: नाहन और पांवटा साहिब नगर परिषद में वार्ड आरक्षण तय: महिलाओं के लिए कई सीटें रिजर्व
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
      • आईपीएल-2026
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Shimla : छात्रों से मिलेंगे कारगिल युद्ध के योद्धा, सुनाएंगे वीरता की गाथा

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamJuly 26, 2025Updated:November 23, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो 

    शिमला | कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन बचत भवन, शिमला में किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त अनुपम कश्यप सहित अधिकारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी वीरता को नमन किया। उपायुक्त ने कहा कि स्कूल एडॉप्शन प्रोग्राम के तहत अधिकारी जिन स्कूलों को गोद ले चुके हैं, वहां कारगिल युद्ध में भाग ले चुके पूर्व सैनिक छात्रों से संवाद कर युद्ध अनुभव साझा करेंगे। इससे छात्र जीवन में देशभक्ति और आत्मबल का विकास होगा। साथ ही एनकॉर्ड बैठकों में भी पूर्व सैनिकों को शामिल किया जाएगा ताकि युवाओं को नशे से दूर रखते हुए उनकी ऊर्जा सही दिशा में लगाई जा सके। उपायुक्त ने बताया कि कारगिल युद्ध में शहीद हुए 20% सैनिक हिमाचल से थे, जो वीरता का परिचायक है। उन्होंने कहा, सैनिक हर परिस्थिति में देश को प्राथमिकता देता है। हमें भी अपने जीवन में वही अनुशासन और प्रेरणा अपनानी चाहिए।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने कहा कि सैनिकों के बलिदान की वजह से ही राष्ट्र सुरक्षित है। हमें भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर करना चाहिए। अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा ने अभिभावकों से बच्चों में देशभक्ति की भावना विकसित करने की अपील की। एडीएम प्रोटोकॉल ज्योति राणा ने सैनिक परिवारों के सम्मान की आवश्यकता पर बल दिया।

    सात पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

    कार्यक्रम में जिला शिमला से संबंधित 7 पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया, जिनमें सूबेदार मेजर दिवाकर दत्त शर्मा, राम लाल शर्मा, नायक प्रवीण आदि शामिल रहे। सैनिकों ने अपने युद्ध अनुभव साझा करते हुए बताया कि कैसे विपरीत परिस्थितियों में उन्होंने अदम्य साहस से दुश्मनों को मात दी। इस अवसर पर देशभक्ति गीत, कविता पाठ और वक्तव्यों के माध्यम से कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी, पूर्व सैनिक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    रामपुर में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीरता और बलिदान को किया नमन

    रामपुर में कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम 2025
    रामपुर में कारगिल विजय दिवस की वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते हुए।

    रामपुर बुशहर। कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ पर रामपुर में खंड स्तर पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कारगिल युद्ध के शहीदों की वीरता और राष्ट्रभक्ति को याद करने तथा युवाओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत नायब तहसीलदार सुरेश नेगी द्वारा अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्र के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाकर की गई। उन्होंने कहा कि कारगिल जैसे युद्धों में सैनिकों ने देश के लिए जो बलिदान दिया, उसे सदैव स्मरण और सम्मान दिया जाना चाहिए। इसके बाद शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदान को नमन किया। उपमंडल पुलिस अधिकारी नरेश शर्मा ने कहा, कारगिल युद्ध सिर्फ एक सैन्य विजय नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सैनिकों की अद्वितीय निष्ठा और बलिदान का प्रतीक है। हम सभी को अपने कर्तव्यों का निर्वहन उसी ईमानदारी से करना चाहिए।

     

    #Anupam Kashyap Deputy Commissioner Shimla #District Level Program Shimla #Himachal Veer Sainik #Kargil Vijay Diwas 2025 #Kargil War Veterans #School Adoption Program Himachal #Shimla News #Tribute to Martyrs #Veerbhoomi Himachal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Shimla: हिमाचल यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में फीस में 10-15% और परीक्षा शुल्क 50% बढ़ा, नए सत्र से लागू

    March 29, 2026

    Shimla : हिमाचल कांग्रेस की नई राज्य कार्यकारिणी का एलान : 27 महासचिव और 12 उपाध्यक्ष नियुक्त

    March 29, 2026

    Himachal: प्री-प्राइमरी स्कूल/डे-केयर के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, बिना पंजीकरण नहीं चलेंगे केंद्र

    March 28, 2026

    HPU Exam 2026 : आज से यूजी परीक्षाएं शुरू, 1.20 लाख छात्र दो शिफ्ट में देंगे एग्जाम

    March 28, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया, पौधरोपण और मैराथन को दिखाई हरी झंडी

    March 26, 2026

    Shimla: हिमाचल में बिजली सस्ती, 1 अप्रैल से 1 पैसा प्रति यूनिट कम

    March 26, 2026

    Bilaspur : SIS India में 120 पदों पर भर्ती, 27-28 मार्च इंटरव्यू

    March 26, 2026

    Shimla: हिमाचल में पेट्रोल-डीजल पर 5 रुपये विधवा-अनाथ सेस, विधानसभा में विधेयक पारित

    March 24, 2026

    Himachal Cabinet Meeting : पंचायती राज में बड़ा बदलाव, नशे की तस्करी में शामिल लोग चुनाव नहीं लड़ पाएंगे

    March 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 1 7 0 8
    Users Today : 2
    Total Users : 101708
    Total views : 205817
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.