ADVERTISE WITH US
📢 ARB Times के साथ अपने व्यापार को नई पहचान दें | विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 9418210413 | ✉ editor@arbtimes.in | arbtimeshp@gmail.com | 🌐 www.arbtimes.in

Kinnaur: अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर जागरूकता रैली आयोजित, पुलिस अधीक्षक ने दिखाई हरी झंडी

November 23, 2025 9:04 PM
---Advertisement---

एआरबी टाइम्स ब्यूरो

किन्नौर। अंतर्राष्ट्रीय नशा व मादक पदार्थ निषेध दिवस के अवसर पर आज जनजातीय जिला किन्नौर के रिकांगपिओ में उपायुक्त कार्यालय परिसर से पंजाब नेशनल बैंक (पी.एन.बी.) तक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह रैली समाज में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के विरुद्ध जनजागरूकता फैलाने और सामूहिक प्रयासों को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की लत से बचाकर ही एक स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है।

रैली में स्थानीय स्कूलों के छात्रों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और नारों व बैनरों के माध्यम से आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment