एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के मुख्यालय रिकांगपिओ में 30 अक्तूबर से 2 नवंबर 2024 तक राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन की तैयारियां प्रशासन ने जोरों पर शुरू कर दी हैं। शनिवार को एसडीएम कल्पा अमित कल्थाइक की देखरेख में प्लॉट आवंटन प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान कुल 144 प्लॉटों का आवंटन किया गया, जिससे प्रशासन को करीब 26 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
नीलामी प्रक्रिया आईटीडीपी घनश्याम दास और मुसाफिर टीम की मौजूदगी में संपन्न हुई। आवंटन प्रक्रिया में स्थानीय के साथ-साथ अन्य राज्यों के व्यापारी भी शामिल हुए। मेले में बर्तनों, कपड़ों, रजाइयों, जूते, लोहे के घरेलू सामान, और स्थानीय उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे। सबसे ऊंची बोली 30 हजार रुपये की एक शॉल कारोबारी ने लगाई। राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव 2024 में इस बार भी पारंपरिक संस्कृति, लोकनृत्य, हस्तशिल्प और स्थानीय व्यंजनों की झलक देखने को मिलेगी।
