एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर
जिला रोजगार अधिकारी किन्नौर सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने जानकारी दी कि एसआईएस इंडिया लिमिटेड, आरटीए हमीरपुर द्वारा किन्नौर जिले में सुरक्षा गार्ड व पर्यवेक्षक के 120 पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि चयनित सुरक्षा गार्ड व पर्यवेक्षकों को 17,500 से 23,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। पात्रता के लिए अभ्यर्थी का दसवीं पास, आयु 19 से 40 वर्ष, लंबाई 168 सेमी से अधिक तथा वजन 54 किलो से अधिक होना अनिवार्य है।
योग्य अभ्यर्थी अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों एवं रिज्यूम सहित निम्नानुसार उपस्थित हों:
08 दिसम्बर 2025 – खंड रोजगार कार्यालय पूह
09 दिसम्बर 2025 – जिला रोजगार कार्यालय रिकांगपिओ
10 दिसम्बर 2025 – खंड रोजगार कार्यालय भावानगर
(समय – प्रातः 11:00 बजे)
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 01786-222291 पर संपर्क कर सकते हैं।
