एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर
जिला रोजगार अधिकारी किन्नौर सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि एसआईएस इंडिया लिमिटेड, आरटीए बिलासपुर के माध्यम से सुरक्षा गार्ड और सुरक्षा पर्यवेक्षक के 120 पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। जिला रोजगार कार्यालय किन्नौर द्वारा इन पदों के लिए कैंपस साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।
साक्षात्कार की तिथियाँ और स्थान
26 फरवरी 2026 – रोजगार कार्यालय, रिकांग पिओ
27 फरवरी 2026 – उप रोजगार कार्यालय, पूह
28 फरवरी 2026 – उप रोजगार कार्यालय, भावानगर
समय: प्रातः 11:00 बजे
पद विवरण और वेतन
पद: सुरक्षा गार्ड और सुरक्षा पर्यवेक्षक
सुरक्षा पर्यवेक्षक वेतन: ₹17,500 – ₹23,000 प्रति माह
कुल पद: 120
योग्यता और शर्तें
शैक्षणिक योग्यता: 10वीं पास
आयु सीमा: 19 – 40 वर्ष
लम्बाई: 168 सेंटीमीटर से ऊपर
वजन: 54 किलोग्राम से अधिक
चयन प्रक्रिया और ट्रेनिंग
चयनित उम्मीदवारों को 1 माह की ट्रेनिंग दी जाएगी
ट्रेनिंग के दौरान किट आइटम शुल्क: ₹13,500
पंजीकरण शुल्क: ₹350
आवश्यक दस्तावेज़
सभी आवश्यक दस्तावेज और बायो-डेटा लेकर उपस्थित होना अनिवार्य है।
संपर्क जानकारी
अधिक जानकारी के लिए कॉल करें: 01786-222291
