एआरबी टाइम्स ब्यूरो
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किन्नू की होनहार छात्रा वंशिका ने जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग में प्लस वन कक्षा (कक्षा 11) में प्रवेश प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह चयन उसकी मेहनत, परिवार के सहयोग और गुरुजनों के मार्गदर्शन का परिणाम है। वंशिका किन्नू स्कूल से नवोदय में चयनित होने वाली चौथी छात्रा है, लेकिन प्लस वन कक्षा में चयनित होने वाली पहली छात्रा बनी हैं। उनके पिताजी इस स्कूल में डीपी पद पर कार्यरत हैं जबकि माता हेमलता ग्रहणी हैं। वंशिका की छोटी बहन रिद्धिका भी पहले से ही नवोदय विद्यालय में अध्ययनरत है।
छात्रा की इस उपलब्धि पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉ. प्रताप सिंह सहित सभी अध्यापकों गिरिजा देवी, बालकृष्ण, ईश्वर चौहान, पवन प्रताप, अजय कुमार, पवन कुमार, नवांग डोलकर, अशोक कुमार, राकेश कुमार, अरुणा कुमारी, सुरेंद्र सिंह, सुरेश कुमार, मानसिंह, ताराचंद और रोशनी देवी वंशिका को शुभकामनाएं दीं और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
