एआरबी टाइम्स ब्यूरो, जुब्ब्ल
उपमंडल दण्डाधिकारी जुब्बल गुरमीत नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा कुड्डू टोल बैरियर पर टोल वसूली का अधिकार वित्तीय वर्ष 2026-27 (01 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक) के लिए ई-नीलामी के माध्यम से प्रदान किया जाएगा। यह प्रक्रिया हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा एच.पी. टोल्स अधिनियम, 1975 के अंतर्गत संपन्न की जाएगी।
उन्होंने बताया कि ई-नीलामी की पूरी प्रक्रिया आधिकारिक पोर्टल https://eauction.gov.in/nicgep/app पर ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। इच्छुक आवेदक 27 फरवरी 2026 प्रातः 11:00 बजे तक अपने दस्तावेज जमा कर सकते हैं। दस्तावेजों की जांच एवं स्वीकृति 27 फरवरी को प्रातः 11:05 बजे से सायं 6:55 बजे तक की जाएगी।
ई-नीलामी 28 फरवरी 2026 को प्रातः 09:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। यह नीलामी एच.पी. वार्षिक टोल नीति 2026-27 तथा आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी, हिमाचल प्रदेश द्वारा अधिसूचित नियमों एवं शर्तों के अनुसार संचालित होगी। विस्तृत नियम, शर्तें एवं अन्य जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.hptax.gov.in पर उपलब्ध हैं।
एसडीएम गुरमीत नेगी ने स्पष्ट किया कि ई-नीलामी आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी, हिमाचल प्रदेश की स्वीकृति के अधीन होगी। आयुक्त को किसी भी या सभी बोलियों को बिना कारण बताए अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रहेगा। उन्होंने आवेदकों को सलाह दी कि वे नवीनतम सूचनाओं और अद्यतनों के लिए विभागीय वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहें।
