Kullu: वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के लिए भेंट किया 2,22,222/- रुपए का चैक

एआरबी टाइम्स ब्यूरो

निरमंड (जिला कुल्लू)। वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ हिमाचल प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट कर मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना हेतु ₹2,22,222 का चैक भेंट किया। यह भेंट महासंघ के प्रदेश महासचिव दिनेश शर्मा की अध्यक्षता में की गई।

भेंट के दौरान महासंघ ने मुख्यमंत्री से वन विभाग में उपवन राजिक (Forest Guard Supervisor) के 350 से अधिक रिक्त पदों को शीघ्र भरने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि रिक्त पदों को पदोन्नति के माध्यम से जल्द भरा जाएगा।

इस अवसर पर महासंघ की ओर से ललित भारती (अध्यक्ष, रामपुर वन वृत्त), सतीश कुमार (महासचिव, शिमला वन वृत्त), जिवेंदर कुमार, सुभाष शर्मा, तारा चंद, राज कपूर, प्रदीप कुमार, राकेश सिंघा, कपिल देव, जीतेन्द्र, राजेन्द्र, योगराज नेगी, बबिता, उषा, लीला, मोनिका, श्याम लाल सहित प्रदेश के सभी वन वृतों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *