ADVERTISE WITH US
📢 ARB Times के साथ अपने व्यापार को नई पहचान दें | विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 9418210413 | ✉ editor@arbtimes.in | arbtimeshp@gmail.com | 🌐 www.arbtimes.in

Kullu: कुल्लू में चिट्टा विरोधी महाअभियान शुरू: दिसंबर भर संवेदनशील पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रम

December 12, 2025 4:11 PM
---Advertisement---

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू

उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस. रवीश ने जिले की चिन्हित संवेदनशील पंचायतों में चिट्टा/ड्रग्स के खिलाफ व्यापक जागरूकता अभियान शुरू किया। अभियान का शुभारंभ वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बजौरा और जिला शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) जरड़ में आयोजित दो कार्यक्रमों में किया गया।

उन्होंने बताया कि दिसंबर 2025 के महीने में जिला की 28 ग्राम पंचायतों और नगरपालिकाओं में विशेष अभियान चलाया जाएगा। उपायुक्त एवं वरिष्ठ अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर युवाओं, विद्यार्थियों और स्थानीय समुदाय को नशे के दुष्प्रभावों तथा निवारण उपायों के बारे में जागरूक करेंगे। यह पहल 2 दिसंबर 2025 को तपोवन, धर्मशाला में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई छठी राज्य स्तरीय एनकोर्ड समिति बैठक के संदर्भ में शुरू की गई है। जिले की 28 पंचायतें और एमसी क्षेत्र ड्रग एक्सपोजर के उच्च संवेदनशील लाल क्षेत्रों में दर्ज किए जाने के बाद प्रशासन ने विशेष रणनीति के तहत यह अभियान तैयार किया है।

कार्यक्रमों में डॉ. सत्यव्रत वैद्य ने नशे के दुष्प्रभाव और चिकित्सीय उपचार पर जानकारी दी, जबकि एसएचओ भुंतर इशांत सैन ने पुलिस की भूमिका और संबंधित कानूनों के बारे में बताया।

सीएमओ डॉ. रणजीत, डीएसपी राजेश कुमार, विद्यालयों के स्टाफ, डाइट प्रशिक्षु और पंचायत नशा निवारण समिति पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

अभियान कार्यक्रम अनुसूची (12–30 दिसंबर 2025 | रोजाना 11 AM–12 PM)

जिला कुल्लू (मुख्य कार्यक्रम):

  • 16 दिसंबर: कलेहली स्कूल, RTI साढ़ाबाई

  • 17 दिसंबर: प्राइमरी स्कूल परगानू, ITI शमशी

  • 18 दिसंबर: DAV मोहल, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोहल

  • 19 दिसंबर: वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डूघीलग

  • 20 दिसंबर: वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाशिंग

  • 22 दिसंबर: वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जिन्दौड़

  • 23 दिसंबर: रायसन व शिरड

  • 24 दिसंबर: माध्यमिक विद्यालय बैंची, उच्च विद्यालय शिम

  • 26 दिसंबर: प्राइमरी स्कूल दुआडा, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कटराई

  • 27 दिसंबर: वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हलान-1, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगर

  • 29 दिसंबर: प्राइमरी स्कूल लूगड़ भट्टी, मिडिल स्कूल डोभी

  • 30 दिसंबर: वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खराहल

उपमंडल मनाली के कार्यक्रम:

  • 16 दिसंबर: GMS पतलीकुहल

  • 17 दिसंबर: उच्च विद्यालय शलीन, GMS मनाली

  • 18 दिसंबर: GPS बाहंग, GPS अलेऊ

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment