एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू
जिला रोजगार अधिकारी कुल्लू ने बताया कि सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (SIS), RTA हमीरपुर द्वारा सुरक्षा गार्ड एवं सुपरवाइजर के कुल 120 रिक्त पदों को भरने के लिए जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू को मांग अधिसूचित की गई है। यह भर्ती 11 दिसंबर 2025 को जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू तथा 12 दिसंबर 2025 को उप-रोजगार कार्यालय बंजार में आयोजित की जाएगी।
इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास, ऊंचाई न्यूनतम 165 सेंटीमीटर, वजन 55 से 95 किलोग्राम, तथा आयु 19 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को ₹19,500 से ₹24,000 मासिक वेतन दिया जाएगा। कार्यस्थल हिमाचल प्रदेश व चंडीगढ़ रहेगा।
इसी क्रम में हिमालयन हॉलीडे, भुंतर द्वारा सेल्स एग्जीक्यूटिव (महिला) के 07 पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। इसके लिए योग्यता स्नातक, अंग्रेज़ी में संवाद कौशल आवश्यक रखा गया है। चयनित उम्मीदवारों को ₹10,000 मासिक वेतन दिया जाएगा। कार्यस्थल भुंतर रहेगा। इसका साक्षात्कार 11 दिसंबर 2025 को प्रातः 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में होगा।
वहीं, स्काई मर्चेंट इंटरनेशनल मार्केटिंग मैनेजमेंट, शिमला द्वारा 20 मैनेजमेंट ट्रेनी पदों हेतु भी भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। इसके लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास, अधिकतम आयु 30 वर्ष, वेतन ₹12,500 प्रतिमाह तथा आवास सुविधा उपलब्ध होगी। कार्यस्थल पंथाघाटी, शिमला रहेगा। इसका इंटरव्यू भी 11 दिसंबर 2025 को जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में होगा।
इन सभी पदों के लिए उम्मीदवारों का हिमाचल प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकरण अनिवार्य है। जिनका पंजीकरण नहीं हुआ है, वे www.eemis.hp.nic.in पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू के दूरभाष नंबर 01902-222522 पर संपर्क कर सकते हैं।
