Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • सोलन
      • सिरमौर
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • कांगड़ा
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    धर्म एवं संस्कृति

    Rampur Bushahr : लालसा में देव संस्कृति का अद्भुत संगम, प्राण प्रतिष्ठा समारोह में उमड़ा जनसैलाब

    Rampur Bushahr के लालसा में देवता दोगणू महाराज के नए मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हजारों श्रद्धालु जुटे। ढोल-नगाड़ों के बीच देव मिलन और पारंपरिक विधि-विधान से हुआ भव्य आयोजन
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamFebruary 22, 2026Updated:February 22, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    लालसा में स्थित भगवान परशुराम की पवित्र स्थली इन दिनों भक्ति और आस्था के अद्भुत संगम का साक्षी बनी हुई है। 18 तारीख से आरंभ हुए माता मंगला काली और देवता दोगणू महाराज की नवनिर्मित कोठी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शनिवार को मेहमान देवताओं का भव्य आगमन हुआ। इस अवसर पर समूचा क्षेत्र देवमय वातावरण से सराबोर नजर आया।

    https://arbtimes.in/wp-content/uploads/2026/02/VID_20260221_192738008.mp4

    मंदिर कमेटी की ओर से देवता दोगणू महाराज ने परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ एक-एक कर सभी आमंत्रित देवताओं का माता मंगला काली मंदिर परिसर के बाहर विधिवत स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और वाद्ययंत्रों की मंगल ध्वनियों के बीच देवता और देवलू नृत्य करते-गाते मंदिर प्रांगण तक पहुंचे। पूरा क्षेत्र ‘देव मिलन’ के उल्लास से गूंज उठा। इससे पहले जाइयों और भांजों का भी देवता दोगणू महाराज ने स्नेहपूर्वक अभिनंदन किया।

    हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने इस ऐतिहासिक देव मिलन के साक्षी बनकर स्वयं को धन्य महसूस किया। कई श्रद्धालु इस भावनात्मक क्षण में भावुक भी हो उठे। मंदिर समिति के उपप्रधान मनीष शर्मा ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में भाग लेने वाले सभी देवताओं का स्वागत प्राचीन देव परंपराओं के अनुरूप विधि-विधान से किया गया। ढोल-नगाड़ों की थाप, रणसिंघा और अन्य पारंपरिक वाद्ययंत्रों की ध्वनि ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया

    समारोह में चार ठहरी के प्रमुख देवताओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इनमें देवता दमुख डंसा, देवता साहिब जाहरूनाग शनेरी, देवता साहिब यज्ञेश्वर शिंगला, देवता कालेश्वर छिज्जा देवठी, देवता नरेशर लक्ष्मी नारायण कुमसू, देव जाख रचोली, लक्ष्मी नारायण देवता दरकाली, खंटू देवता साहिब सेरी मझाली तथा देवता थेडा महासू प्रमुख रूप से शामिल रहे। इन सभी देवताओं की उपस्थिति से समारोह की शोभा और भी बढ़ गई।

    आज होगी शिखा पूजन और ‘फेर’ रस्म

    रविवार को मंदिर की शिखा पूजन और ‘फेर’ रस्म होगी। इसके तहत नवनिर्मित मंदिर की छत पर चारों दिशाओं की विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी। धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजन के पश्चात कलश स्थापना की जाएगी, जो मंदिर की पूर्णता और आध्यात्मिक ऊर्जा के प्रतिष्ठापन का प्रतीक मानी जाती है। सोमवार को समारोह के समापन अवसर पर जाइयों, भांजों और आमंत्रित देवताओं को पारंपरिक धार्मिक विधियों के साथ सम्मानपूर्वक विदाई दी जाएगी। इस प्रकार कई दिनों तक चले इस भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन होगा।

    #ARBtimes #DevMilan #DevSanskriti #himachalpradesh #Lalasa #MataManglaKali #PranPratishtha #RampurBushahr #ReligiousEvent
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Bilaspur: बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास शाहतलाई का 5.71 करोड़ का वार्षिक बजट पारित

    February 19, 2026

    Maha Shivratri 2026 : जानें 4 प्रहर की पूजा का मुहूर्त, मंत्र और पूजन विधि

    February 15, 2026

    Shimla: रोहड़ू के भरेष्टू गाँव के पेयजल टैंक में विषैला पदार्थ डालने का मामला रहस्यमय, पुलिस जांच जारी

    February 12, 2026

    Rampur Bushahr: माता मंगला काली मंदिर में 18 से 23 फरवरी को होगा प्रतिष्ठा समारोह, 30 हजार श्रद्धालुओं की संभावना

    February 11, 2026

    Shimla: नारकंडा में 3 दिवसीय स्की-स्नोबोर्ड चैंपियनशिप का शुभारम्भ, आर.एस. बाली ने की 50 लाख की पोर्टेबल लिफ्ट की घोषणा

    February 11, 2026

    Kullu: पाहनाला गांव में पहाड़ी दरकने की घटना: विधायक सुन्दर सिंह ठाकुर ने लिया जायजा, विशेषज्ञ भेजने की मांग

    February 10, 2026

    HP Public Exam Act 2025 लागू : हिमाचल में नकल पर 10 साल जेल, 1 करोड़ जुर्माना

    February 9, 2026

    Mandi: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव 2026 में होगी फोटोग्राफी प्रतियोगिता, 23 फरवरी तक भेजें प्रविष्टियां

    February 7, 2026

    Himachal PWD Room Rent Hike : सर्किट हाउस और रेस्ट हाउस का किराया बढ़ा, देखें नई दरें

    February 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    0 9 9 6 4 1
    Users Today : 7
    Total Users : 99641
    Total views : 202345
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Useful Links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    ⭐ © 2025 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.