Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Sunday, October 18
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    धर्म एवं संस्कृति

    Rampur Bushahr: माता मंगला काली मंदिर में 18 से 23 फरवरी को होगा प्रतिष्ठा समारोह, 30 हजार श्रद्धालुओं की संभावना

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskFebruary 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    माता मंगला काली एवं देवता साहब डोगणू के नव-निर्मित मंदिर की प्रतिष्ठा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते एसडीएम रामपुर

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    माता मंगला काली एवं देवता साहब डोगणू लालसा के नव-निर्मित मंदिर में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठा समारोह के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर बुधवार को माता मंगला काली मंदिर, लालसा में उपमंडलाधिकारी रामपुर हर्ष अमरेन्द्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में समन्वय बैठक आयोजित की गई।

    बैठक में जानकारी दी गई कि प्रतिष्ठा समारोह 18 से 23 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान लगभग 25 से 30 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए कानून-व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, पार्किंग, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता, स्वास्थ्य सुविधाएं, अग्नि सुरक्षा तथा परिवहन प्रबंधन सहित विभिन्न आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

    उपमंडलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण की जाएं। उन्होंने समारोह अवधि के दौरान पर्याप्त पुलिस बल, यातायात कर्मियों, मेडिकल टीम, एम्बुलेंस और अग्निशमन वाहनों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही विभागों के बीच प्रभावी समन्वय बनाए रखने पर बल दिया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल के आसपास श्रद्धालुओं के ठहराव और वाहनों की पार्किंग के लिए चिन्हित स्थलों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

    इस अवसर पर मंदिर के पदाधिकारियों एवं कारदारों ने प्रशासन द्वारा समय रहते की जा रही तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया और आश्वस्त किया कि समारोह के दौरान मंदिर प्रबंधन पूर्ण सहयोग प्रदान करेगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें।

    बैठक में उपमंडल पुलिस अधिकारी रामपुर नरेश शर्मा, अधिशाषी अभियंता विद्युत कुकू शर्मा, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, हिमाचल पथ परिवहन निगम, अग्निशमन विभाग के अधिकारी तथा मंदिर के कारदार एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

    #AdministrativePreparation #HimachalNews #himachalpradesh #Lalsa #MataManglaKali #PranPratishthaCeremony #Rampur #ReligiousEvent #TempleNews
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla: नारकंडा में 3 दिवसीय स्की-स्नोबोर्ड चैंपियनशिप का शुभारम्भ, आर.एस. बाली ने की 50 लाख की पोर्टेबल लिफ्ट की घोषणा
    Next Article Rampur Bushahr: भाजपा मंडल रामपुर की बैठक संपन्न, संगठन मजबूती और जनकल्याणकारी योजनाओं पर जोर
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: लवी मेले में दिखेगा चामुर्थी घोड़ों का दमखम, 1 से 3 नवंबर तक अश्व प्रदर्शनी

    October 15, 2026

    Mandi: मेले और मंदिर हमारी संस्कृति की धरोहर, इन्हें राजनीति से दूर रखना जरूरी: मुकेश अग्निहोत्री

    September 24, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन दशहरा मेले में देव परंपराओं और व्यवस्थाओं को लेकर मंथन, मंदिर समितियों ने उठाए अहम मुद्दे

    September 23, 2026

    Ganesh Chaturthi 2026 : 14 सितंबर से गणेश उत्सव, जानें क्यों मनाई जाती है गणेश चतुर्थी और क्या है इसका महत्व

    September 13, 2026

    Kullu Dussehra 2026 : 21 अक्टूबर से शुरू होगा देवताओं का महाकुंभ, 347 देवी-देवताओं को भेजा निमंत्रण

    September 10, 2026

    Bilaspur News : ढाबों पर मनमानी कीमतों पर लगी रोक, प्रशासन ने जारी की रेट लिस्ट, जानें किस चीज के कितने दाम

    September 10, 2026

    Himachal : मणिमहेश यात्रा में इस बार महिलाओं के लिए बदली व्यवस्था, पवित्र डल और कमलकुंड में स्नान पर रोक

    September 6, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में परशुराम सेवा समिति का गठन, अशोक शर्मा को अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    September 5, 2026

    Manimahesh Yatra : छोटे शाही स्नान पर डल झील में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

    September 5, 2026

    Krishna Janmashtami 2026: आज मध्यरात्रि 11:57 बजे से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और मंत्र

    September 4, 2026

    Kullu: देवता साहिब झाकणु नाग जी का नया गीत रिलीज, धारा-सरगा की प्राकृतिक सुंदरता को भी किया गया प्रस्तुत

    August 27, 2026

    Himachal : मणिमहेश यात्रा आज से : जानें शाही स्नान की तिथियां, सुरक्षा व्यवस्था और हेलिकॉप्टर सेवा का किराया

    August 26, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 6 8 9 6
    Users Today : 37
    Total Users : 126896
    Total views : 248287
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.