Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Kullu: रिवाड़ी गाँव के श्रीराम मंदिर में नवरात्रों पर बहेगी राम कथा की ज्ञान गंगा
    • Mandi: पंडोह में अग्निवीर भर्ती रैली शुरू, 2959 अभ्यर्थी ले रहे भाग
    • Rampur Bushahr: लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1 द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 190 लोगों की हुई जांच
    • दैनिक राशिफल 22 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Himachal Budget 2026-27: गरीबों को 300 यूनिट फ्री बिजली, महिलाओं को मदद, ₹54,298 करोड़ का बजट पेश
    • Rampur Bushahr: देवठी में धूमधाम से मनाई जाएगी डॉ. बीआर अम्बेडकर जयंती, सिटी पॉइंट बना आयोजन स्थल
    • Himachal Economic Survey : राज्य में ₹25,430 बढ़ी प्रति व्यक्ति आय, अब ₹2.83 लाख ; राष्ट्रीय औसत से ₹64,051 ज्यादा
    • दैनिक राशिफल 21 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Kinnaur: लालेन–थवारिंग–ग्रामंङ सड़क गड्ढों से बदहाल, ग्रामीणों ने ठेकेदार पर लापरवाही का लगाया आरोप

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamSeptember 9, 2025Updated:November 23, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    किन्नौर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी मूरंग पंचायत की लालेन–थवारिंग–ग्रामंङ सड़क बदहाली का शिकार है। जगह-जगह बने गड्ढों ने इस सड़क पर यात्रा को बेहद जोखिमपूर्ण बना दिया है। बरसात के मौसम में इन गड्ढों में पानी भर जाने से ग्रामीणों और यात्रियों को जान हथेली पर रखकर गुजरना पड़ रहा है।

    स्थानीय निवासी कमल सागर नेगी, मनोज नेगी और चंद्र कीर्ति नेगी ने बताया कि सड़क की हालत इतनी खराब है कि वाहनों को भी नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क रखरखाव की जिम्मेदारी संभाल रही निजी कंपनी सिंगला केवल कागजों में काम दिखा रही है। कंपनी ने सफेदी तो कर दी, लेकिन गड्ढों की मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया।

    ग्राम पंचायत मूरंग के प्रधान अनूप नेगी ने कहा कि पंचायत की ओर से विभाग को कई बार सड़क मरम्मत के लिए अवगत करवाया गया, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि गड्ढों की मरम्मत समय रहते नहीं की गई तो किसी बड़े हादसे की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।

    लोक निर्माण विभाग मूरंग डिवीजन के एस.डी.ओ. नितिन ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सड़कों का रखरखाव तीन वर्ष तक ठेकेदार की जिम्मेदारी होती है। केवल सफेदी करने से कोई बिल पास नहीं होगा, ठेकेदार को गड्ढों की मरम्मत करनी होगी।

    #HimachalRoadCondition #HimachalRoadProblem #LalenThwaringGramangRoad #MoorangPanchayat #PradhanMantriGramSadakYojana #PWD_Moorang #RekongPeoNews #VillagersDemand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Himachal Budget 2026-27: गरीबों को 300 यूनिट फ्री बिजली, महिलाओं को मदद, ₹54,298 करोड़ का बजट पेश

    March 22, 2026

    Himachal Economic Survey : राज्य में ₹25,430 बढ़ी प्रति व्यक्ति आय, अब ₹2.83 लाख ; राष्ट्रीय औसत से ₹64,051 ज्यादा

    March 21, 2026

    Himachal Weather Update: मौसम का यू-टर्न, मार्च में लौटी जनवरी जैसी ठंड, बर्फबारी-बारिश से लुढ़का पारा

    March 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 0 8 4 3
    Users Today : 74
    Total Users : 100843
    Total views : 204316
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.