रामपुर बुशहर। वन वृत रामपुर में फॉरेस्टर वेलफेयर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन दिनेश कुमार, महासचिव वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ हिमाचल प्रदेश की अध्यक्षता में हुआ। चुनाव में अध्यक्ष पद पर पुनः ललित भारती को सर्वसम्मति से चुना गया। वरिष्ठ उप प्रधान के रूप में राकेश सिंघा, महासचिव जीवेंदर कुमार, प्रेस सचिव विनोज नेगी, कोषाध्यक्ष कपिल देव, संयुक्त सचिव संदीप ठाकुर और प्रेस सह सचिव कुमारी सपना को चुना गया।
इसके अतिरिक्त उप प्रधान पद पर राज कपूर, सुमेश व मन मोहन, संयुक्त सचिव के रूप में जितेन्द्र, सरजीत व सिद्धांत का चयन हुआ। मुख्य सलाहकार की सुभाष शर्मा और मंच सचिव अरुण शर्मा को चुना गया।