एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर
लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1 के तहत कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) पहल के अंतर्गत प्रभावित ग्राम पंचायत देहरा और नित्थर के निवासियों के लिए निःशुल्क विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर हेल्पेज इंडिया के सहयोग से लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह परिसर, नित्थर में आयोजित हुआ।
इस स्वास्थ्य शिविर में स्त्री रोग, ईएनटी (कान, नाक एवं गला), हड्डी रोग, नेत्र रोग तथा सामान्य चिकित्सा के विशेषज्ञ चिकित्सकों की अनुभवी टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। परियोजना प्रबंधन ने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाएं।
सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चले इस शिविर में कुल 190 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिनमें 97 पुरुष और 93 महिलाएं शामिल रहीं।
इसी श्रृंखला के अंतर्गत तीसरा और अंतिम विशेष स्वास्थ्य शिविर 27 मार्च 2026 को प्रभावित ग्राम पंचायत नीरथ और शमाथला के लिए परियोजना कार्यालय बिथल में आयोजित किया जाएगा।
