Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • सोलन
      • सिरमौर
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • कांगड़ा
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    धर्म एवं संस्कृति

    Maha Shivratri 2026 : जानें 4 प्रहर की पूजा का मुहूर्त, मंत्र और पूजन विधि

    Maha Shivratri 2026 पर जानें 4 प्रहर की पूजा का सही मुहूर्त, शिव मंत्र, अभिषेक विधि और पूजन सामग्री। पढ़ें संपूर्ण शिवरात्रि पूजा गाइड।
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamFebruary 15, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला 

    Maha Shivratri 2026 : वैदिक पंचांग के अनुसार 15 फरवरी यानी आज महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जा रहा है। यह दिन भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। मान्यता है कि इसी शुभ रात्रि में भगवान शिव और माता पार्वती का दिव्य विवाह हुआ था। इस दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना, उपवास और रात्रि जागरण और चारों पहर शिवजी की पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। विशेष रूप से अविवाहित युवक-युवतियां मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए महाशिवरात्रि व्रत रखते हैं। मान्यता है कि महाशिवरात्रि व्रत कथा का पाठ करने से व्रत का पूर्ण फल प्राप्त होता है।

    चार प्रहर पूजा का शुभ समय

    🔸 प्रथम प्रहर- शाम: 15 फरवरी — शाम 6:11 से रात 9:23 तक
    🔸 द्वितीय प्रहर- रात: 15 फरवरी — रात 9:23 से 16 फरवरी अर्धरात्रि 12:35 तक
    🔸 तृतीय प्रहर- मध्यरात्रि: 16 फरवरी — 12:35 से सुबह 3:47 तक
    🔸 चतुर्थ प्रहर- प्रातः: 16 फरवरी — 3:47 से 6:59 तक

    💧 जलाभिषेक के शुभ मुहूर्त

    विशेष रूप से शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए ये मुख्य शुभ समय बताए गए हैं:

    1. सुबह 8:24–9:48

    2. सुबह 9:48–11:11

    3. सुबह 11:11–12:35 (अमृत सर्वोत्तम मुहूर्त)

    4. शाम 6:11–7:47

    इन सभी समयों में श्रद्धा से जल, दूध, घी, दही आदि अर्पित करना शुभ माना जाता है।

    🌙 निशीथ काल

    🔹 रात 12:09 से 1:01 तक का समय निशीथ काल कहलाता है — इसे विशेष रूप से भगवान शिव की पूजा, जप और साधना के लिए श्रेष्ठ माना जाता है। इस महाशिवरात्रि पर व्यतीपात योग, सर्वार्थसिद्धि योग सहित कई शुभ योग बन रहे हैं। इसके अलावा ग्रहों के संयोजन से विशेष फलदायी संयोग भी ग्रहयोगों में दिखाई दे रहे हैं।

    🛕 पूजा-अर्चना की विधि

    1. प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करें और व्रत का संकल्प लें।

    2. शिवलिंग पर जल, दूध, दही, घी, शहद, गंगाजल आदि से अभिषेक करें।

    3. बेलपत्र, धतूरा, फल-फूल, मिठाई अरपन करें।

    4. ‘ॐ नमः शिवाय’, महामृत्युंजय मंत्र तथा रुद्र गायत्री मंत्र का जाप करें।

    5. रात्रि में जागरण करना शुभ माना जाता है।

    6. पूजन के उपरांत आरती और भोग अर्पित करें।

    महाशिवरात्रि पर करें इन मंत्रों का जाप

    महामृत्युंजय मंत्र
    ऊं त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्.
    उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

    रुद्र गायत्री मंत्र
    ऊं तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि.
    तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥

    महाशिवरात्रि की कथा

    पौराणिक कथा के अनुसार एक शिकारी था, जो कर्ज के बोझ से दबा हुआ था। कर्ज न चुका पाने पर उसे शिवरात्रि के दिन बंदी बना लिया गया। दिनभर उपवास की अवस्था में रहने के बाद वह जंगल में शिकार के लिए गया, लेकिन उसे कोई शिकार नहीं मिला। थककर वह एक बेलपत्र के पेड़ पर चढ़ गया। पेड़ के नीचे सूखे पत्तों से ढका एक शिवलिंग था, जिसे वह देख नहीं सका। जागते रहने के लिए उसने बेलपत्र तोड़कर नीचे गिराए। अनजाने में वे बेलपत्र शिवलिंग पर अर्पित हो गए और प्रथम प्रहर की पूजा पूर्ण हो गई। दूसरे प्रहर में एक गर्भवती हिरणी आई। उसने जीवनदान की प्रार्थना की और शिकारी ने उसे छोड़ दिया।

    इस दौरान फिर बेलपत्र शिवलिंग पर गिरे और दूसरे प्रहर की पूजा हो गई। तीसरे प्रहर में दूसरी हिरणी आई और अपने पति से मिलने की अनुमति मांगी। शिकारी ने उसे भी जाने दिया। अंत में एक हिरण अपने परिवार सहित आया। उनके करुण भाव को देखकर शिकारी का हृदय परिवर्तन हो गया और उसने सभी को जीवनदान दे दिया। पूरी रात अनजाने में उपवास, बेलपत्र अर्पण और जागरण करने से उसका महाशिवरात्रि व्रत पूर्ण हुआ। भगवान शिव की कृपा से उसे मोक्ष प्राप्त हुआ और शिवलोक में स्थान मिला।

    #4PraharPuja #Bholenath #HarHarMahadev #LordShiva #Mahashivratri #Mahashivratri2026 #ShivAbhishek #ShivBhakti #ShivMantra #ShivPujaVidhi #Shivratri2026 #ShivratriMuhurat
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr : लालसा में देव संस्कृति का अद्भुत संगम, प्राण प्रतिष्ठा समारोह में उमड़ा जनसैलाब

    February 22, 2026

    Bilaspur: बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास शाहतलाई का 5.71 करोड़ का वार्षिक बजट पारित

    February 19, 2026

    Shimla: रोहड़ू के भरेष्टू गाँव के पेयजल टैंक में विषैला पदार्थ डालने का मामला रहस्यमय, पुलिस जांच जारी

    February 12, 2026

    Rampur Bushahr: माता मंगला काली मंदिर में 18 से 23 फरवरी को होगा प्रतिष्ठा समारोह, 30 हजार श्रद्धालुओं की संभावना

    February 11, 2026

    Shimla: नारकंडा में 3 दिवसीय स्की-स्नोबोर्ड चैंपियनशिप का शुभारम्भ, आर.एस. बाली ने की 50 लाख की पोर्टेबल लिफ्ट की घोषणा

    February 11, 2026

    Kullu: पाहनाला गांव में पहाड़ी दरकने की घटना: विधायक सुन्दर सिंह ठाकुर ने लिया जायजा, विशेषज्ञ भेजने की मांग

    February 10, 2026

    HP Public Exam Act 2025 लागू : हिमाचल में नकल पर 10 साल जेल, 1 करोड़ जुर्माना

    February 9, 2026

    Mandi: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव 2026 में होगी फोटोग्राफी प्रतियोगिता, 23 फरवरी तक भेजें प्रविष्टियां

    February 7, 2026

    Himachal PWD Room Rent Hike : सर्किट हाउस और रेस्ट हाउस का किराया बढ़ा, देखें नई दरें

    February 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    0 9 9 6 4 9
    Users Today : 15
    Total Users : 99649
    Total views : 202354
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Useful Links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    ⭐ © 2025 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.