Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • HRTC Financial Crisis : हिमाचल हाईकोर्ट सख्त, मुफ्त यात्रा सुविधाओं पर पुनर्विचार के निर्देश
    • HP Panchayat Election 2026 : नए आरक्षण नियम लागू, महिलाओं को 50% सीटें, 2011 जनगणना से तय होगा रोस्टर
    • Hamirpur News : भोरंज थाना के 2 कांस्टेबल निलंबित, चिट्टा तस्करों से सांठगांठ के आरोप में कार्रवाई
    • दैनिक राशिफल 01 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Shimla: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में अकादमिक भ्रष्टाचार पर CAG का खुलासा, SFI ने फीस बढ़ोतरी के खिलाफ छेड़ा आंदोलन
    • Rampur Bushahr: रामपुर के पदम व दत्तनगर स्कूलों में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, CBSE सत्र 2026-27 के लिए 1 अप्रैल से प्रवेश शुरू
    • Bilaspur: बिलासपुर में नगर निकाय चुनाव: वार्डवार आरक्षण रोस्टर जारी, जानें किस वार्ड में क्या आरक्षण
    • Kangra Crime News : कुटाहण में पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या की, गिरफ्तार, जानिए पूरी खौफनाक घटना
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
      • आईपीएल-2026
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Mandi: करसोग में आपदा राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी: उपायुक्त अपूर्व देवगन ने प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamJuly 14, 2025Updated:November 23, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    करसोग(मंडी)। प्राकृतिक आपदा से प्रभावित करसोग उपमंडल में राहत और पुनर्वास कार्यों की रफ्तार तेज कर दी गई है। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने रविवार को करसोग क्षेत्र के विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और मौके पर राहत कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने उन शोकाकुल परिवारों से भी मुलाकात की, जिन्होंने इस आपदा में अपनों को खोया है। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी और आश्वस्त किया कि राज्य सरकार और प्रशासन इस कठिन समय में पूरी तरह से उनके साथ खड़े हैं।

    उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू स्वयं राहत कार्यों की लगातार निगरानी कर रहे हैं और करसोग क्षेत्र की स्थिति की समय-समय पर जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों के घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, उन्हें प्रति माह 5000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है ताकि वे किराए के मकान में रह सकें।

    उन्होंने लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग और विद्युत विभाग को सड़क, पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं को शीघ्र बहाल करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि अब तक करसोग क्षेत्र में 4 लाख रुपये से अधिक की फौरी राहत राशि वितरित की जा चुकी है और राहत कार्य लगातार एसडीएम करसोग की देखरेख में जारी हैं।

    स्वास्थ्य विभाग को अतिरिक्त दवाइयों की आपूर्ति की गई है, जबकि बीएमओ करसोग को आवश्यक दवाएं और भेजी जा रही हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि जलजनित बीमारियों से बचाव के लिए पानी उबालकर ही पीएं।

    लापता व्यक्तियों की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें ड्रोन तकनीक की भी मदद ली जा रही है। ड्रोन के माध्यम से सतलुज नदी, निहरी क्षेत्र और कोल डैम में निगरानी की जा रही है।

    उपायुक्त ने बताया कि आपदा के दौरान खतरा बने नालों के चैनलाईजेशन का कार्य मनरेगा के तहत किया जाएगा। इसके लिए खंड विकास कार्यालय को डीपीआर तैयार कर भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

    इस दौरान उपायुक्त ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर राहत कार्यों की समीक्षा भी की।

    इस अवसर पर एसडीएम गौरव महाजन, तहसीलदार डॉ. वरुण गुलाटी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

    #CMसुखविंदरसिंह #अपूर्वदेवगन #आपदाप्रबंधन #आपदासहायता #करसोगआपदा #ड्रोनसर्च #मनरेगा #राहतकार्य #सड़कबिजलीपानी #हिमाचलसरकार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    HRTC Financial Crisis : हिमाचल हाईकोर्ट सख्त, मुफ्त यात्रा सुविधाओं पर पुनर्विचार के निर्देश

    April 1, 2026

    HP Panchayat Election 2026 : नए आरक्षण नियम लागू, महिलाओं को 50% सीटें, 2011 जनगणना से तय होगा रोस्टर

    April 1, 2026

    Himachal Nagar Nikay Elections : 22 नए शहरी निकायों में चुनाव टले, सरकार ने परिसीमन और आरक्षण प्रक्रिया रोकी

    March 31, 2026

    Shimla: हिमाचल यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में फीस में 10-15% और परीक्षा शुल्क 50% बढ़ा, नए सत्र से लागू

    March 29, 2026

    Shimla : हिमाचल कांग्रेस की नई राज्य कार्यकारिणी का एलान : 27 महासचिव और 12 उपाध्यक्ष नियुक्त

    March 29, 2026

    Himachal: प्री-प्राइमरी स्कूल/डे-केयर के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, बिना पंजीकरण नहीं चलेंगे केंद्र

    March 28, 2026

    HPU Exam 2026 : आज से यूजी परीक्षाएं शुरू, 1.20 लाख छात्र दो शिफ्ट में देंगे एग्जाम

    March 28, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया, पौधरोपण और मैराथन को दिखाई हरी झंडी

    March 26, 2026

    Shimla: हिमाचल में बिजली सस्ती, 1 अप्रैल से 1 पैसा प्रति यूनिट कम

    March 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 2 2 6 0
    Users Today : 83
    Total Users : 102260
    Total views : 206736
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.