Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • सोलन
      • सिरमौर
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • कांगड़ा
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Bilaspur: हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक खेती के लिए गेहूं, मक्का और हल्दी पर न्यूनतम समर्थन मूल्य तय

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamAugust 23, 2025Updated:November 15, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश की मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए गेहूं, मक्का और हल्दी पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) घोषित किया है। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने यह ऐतिहासिक निर्णय जिला बिलासपुर के औहर में आयोजित किसान गोष्ठी में बताया। प्रदेश सरकार द्वारा गेहूं पर 60 रुपये, मक्का पर 40 रुपये और कच्ची हल्दी पर 90 रुपये प्रति किलोग्राम न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया गया है।

    राजेश धर्माणी ने कहा कि यह कदम हिमाचल प्रदेश को देश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने वाला अग्रणी राज्य बनाता है। उन्होंने साथ ही गाय और भैंस के दूध के लिए भी न्यूनतम समर्थन मूल्य क्रमशः 51 रुपये और 61 रुपये प्रति लीटर निर्धारित करने की घोषणा की। मंत्री ने बताया कि प्रदेश में दुग्ध सहकारी सभाएं और कृषि सहकारी संस्थाएं गठित की जा रही हैं, जो किसानों और पशुपालकों को बेहतर विपणन एवं आर्थिक लाभ पहुंचाने में मदद करेंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मछुआरों द्वारा दी जाने वाली राॅयल्टी को 15 प्रतिशत से घटाकर आधा करने का निर्णय लिया है तथा भविष्य में इसे पूरी तरह खत्म करने के भी प्रदेश सरकार द्वारा प्रयास किये जाएंगे। साथ ही कहा कि मछली पर भी न्यूतम समर्थन मूल्य निर्धारित करने के लिए राज्य सरकार विचार कर रही है ताकि मछुआरों की आर्थिकी को भी सुदृढ़ किया जा सके। साथ ही, उन्होंने कृषि, बागवानी, पशुपालन, रेशम और मत्स्य विभागों को समन्वित कार्यवाही का आह्वान किया।

    उन्होंने रासायनिक खेती से उत्पन्न स्वास्थ्य समस्याओं जैसे कैंसर पर चिंता व्यक्त करते हुए प्राकृतिक खेती को अपनाने की जरूरत पर बल दिया। युवाओं से कृषि में शामिल होने और आईटीआई स्तर पर नई पाठ्यक्रमों में भाग लेने की अपील की। औहर में 53 करोड़ रुपये की लागत से पर्यटन विकास केंद्र की भी घोषणा की, जो किसानों, बागवानों और पशुपालकों को अपने उत्पाद बेचने का बेहतर प्लेटफॉर्म प्रदान करेगा। इसके अलावा दूसरी तरफ भी लगभग 98 करोड़ रूपये की लागत से इसी केंद्र का दूसरा चरण विकसित किया जाएगा। इस केंद्र के स्थापित हो जाने से न केवल आने जाने वाले पर्यटकों को लाभ मिलेगा बल्कि किसानों, बागवानों, पशु एवं मत्स्य पालकों को भी अपने उत्पाद बेचने की बेहतरीन सुविधा सुनिश्चित होगी। इस अवसर पर प्राकृतिक खेती के प्रगतिशील किसान ब्रहम दास, विचित्र सिंह तथा परवीन ने भी अपने अनुभव साझा किये तथा दूसरे किसानों को भी प्राकृतिक खेती से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

    इस मौके पर आत्मा परियोजना के प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. रितेश गुप्ता, किसान प्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

    #Agricultural_Support #Farmer_Conference #Farming_and_Animal_Husbandry #Himachal_Pradesh #Minimum_Support_Price #Natural_Farming #Rajesh_Dharmani #Rural_Economy #Wheat_Maize_Turmeric
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Himachal Economic Survey : राज्य में ₹25,430 बढ़ी प्रति व्यक्ति आय, अब ₹2.83 लाख ; राष्ट्रीय औसत से ₹64,051 ज्यादा

    March 21, 2026

    Himachal Weather Update: मौसम का यू-टर्न, मार्च में लौटी जनवरी जैसी ठंड, बर्फबारी-बारिश से लुढ़का पारा

    March 20, 2026

    Shimla Drug Case : 1 करोड़ के LSD नशे की तस्करी मामले में निलंबित STF के चारों पुलिसकर्मी गिरफ्तार

    March 20, 2026

    Shimla Drug Case : STF के 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 1 करोड़ की ड्रग तस्करी में जांच तेज

    March 19, 2026

    Kinnaur: शिपकिला से 1 जून 2026 से शुरू होगा भारत-चीन सीमा व्यापार, तैयारियां तेज

    March 19, 2026

    Himachal : रंगस-लठियानी मार्ग को NH बनाने की मांग, सांसद ने संसद में उठाया मामला

    March 18, 2026

    Shimla: हिमाचल में कॉलेजों की इंटरनल रैंकिंग जारी, हमीरपुर नंबर-1, संजौली दूसरे स्थान पर

    March 18, 2026

    Shimla : आर्थिक संकट में सरकार का बड़ा फैसला, कैबिनेट रैंक खत्म, 20% वेतन रोका

    March 17, 2026

    Shimla : हिमाचल प्रदेश पुलिस ने वाहनों में काली फिल्म पर सख्ती बढ़ाई, होंगे चालान

    March 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 0 0 7 6 0
    Users Today : 168
    Total Users : 100760
    Total views : 204080
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Useful Links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    ⭐ © 2025 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.