एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर
बुशहर स्वास्तिक सोसायटी, रामपुर द्वारा आयोजित पहली बुशहर प्रीमियर लीग 2025 (BPL) का भव्य फाइनल मुकाबला सीएमसी खशधार और बैट ब्रेकर के बीच पाटबंगला मैदान में खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सीएमसी खशधार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की और पहला BPL खिताब अपने नाम किया।

फाइनल मुकाबले का रोमांच:
बैट ब्रेकर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 179 रन बनाए।
-
सुनील – 40 रन
-
शुभम – 31 रन
-
राहुल – 29 रन
-
अभिषेक – 28 रन
सीएमसी खशधार के अमन और अक्षय ने धारदार गेंदबाज़ी करते हुए 3-3 विकेट चटकाए।
जवाब में सीएमसी खशधार ने 17.3 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।
-
विनू दीवान – नाबाद 61 रन (मैन ऑफ द मैच)
-
अक्षित और हेमंत – 38-38 रन
बैट ब्रेकर के लिए अंकित ने 3 विकेट, सुनील और समित ने 2-2 विकेट लिए।
पुरस्कार वितरण और सम्मान समारोह:
मुख्य अतिथि विधायक एवं 7वें वित्त आयोग अध्यक्ष नंद लाल ने विजेता टीम को ₹5 लाख व ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को ₹3 लाख व ट्रॉफी प्रदान की। उनके साथ धर्मपत्नी सत्या देवी और समाजसेवी महेंद्र सिंह ठाकुर भी मंच पर मौजूद रहे।
आयोजन समिति के अध्यक्ष पवन ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। साथ ही, उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य और सोसायटी की आगामी योजनाएं साझा कीं।
विधायक का बयान:
मुख्य अतिथि नंद लाल ने बुशहर प्रीमियर लीग के सफल आयोजन पर आयोजकों को ₹1 लाख प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि “रामपुर में खेल मैदान निर्माण का मामला सरकार के ध्यान में हैं। अगली BPL प्रतियोगिता को और बड़े स्तर पर आयोजित किया जाना चाहिए ताकि स्थानीय प्रतिभाओं को और अधिक अवसर मिल सकें।” वहीं उन्होंने और अन्य उपस्थित गणमान्य लोगों ने फाइनल मैच का आनंद भी लिया।
