Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 15
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    Shimla: चलौंठी में फोरलेन निर्माण से प्रभावित घरों और सड़कों के लिए उपायुक्त ने दिए तत्काल राहत के निर्देश

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskFebruary 4, 2026Updated:April 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    शिमला शहर के चलौंठी क्षेत्र में फोरलेन निर्माण कार्य से प्रभावित घरों और सड़कों को लेकर उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपमंडल दण्डाधिकारी शिमला (ग्रामीण) और राज्य भूवैज्ञानिक द्वारा प्रस्तुत क्षति मूल्यांकन रिपोर्ट पर चर्चा की गई। रिपोर्ट के अनुसार, प्रभावित निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया गया है। इसमें एक घर को ‘न रहने योग्य’ और एक को अस्थायी रूप से असुरक्षित घोषित किया गया है, जबकि बाकी घर निगरानी में हैं। बैठक में सड़कों के बार-बार धंसने का मुद्दा भी उठाया गया, जिससे यातायात और आम जनता में असुविधा पैदा हो रही है।

    उपायुक्त ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के प्रतिनिधि को मुआवजे की स्थिति की जानकारी देने के लिए निर्देशित किया। प्रतिनिधि ने बताया कि जिला प्रशासन से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर उन्हें कंसेसियनार और बीमा कंपनी को भेज दिया गया है। उपायुक्त ने 15 दिनों के भीतर सभी कार्रवाई पूरी करने और इसकी जानकारी एसडीएम शिमला (ग्रामीण) को देने के निर्देश दिए।

    बैठक में भारत कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि ने प्रभावित घरों में मरम्मत कार्य की वर्तमान स्थिति बताई। उन्होंने कहा कि दरारों को भरने का कार्य प्रगति पर था, लेकिन बर्फबारी के कारण अस्थायी रूप से रोका गया था। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि मौसम ठीक होते ही कार्य शुरू हो और दरारें एक महीने के भीतर भरी जाएँ। वर्तमान में किसान भवन ढली खाली है, लेकिन प्रभावित छह परिवारों को किराए के आवास उपलब्ध कराए गए हैं। उपायुक्त ने 10 दिनों के भीतर रेंट एग्रीमेंट और संबंधित दस्तावेज एसडीएम को सौंपने के निर्देश दिए।

    बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कानून एवं व्यवस्था पंकज शर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रोटोकॉल ज्योति राणा, एसडीएम शिमला ग्रामीण मंजीत शर्मा और अन्य हितधारक भी मौजूद थे।

    #Chalounthi #Compensation #DeputyCommissionerShimla #FourLaneConstruction #himachal #ReliefWork #RoadRepair #Shimla
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKangra: मुख्यमंत्री सुक्खू ने 1253 नवनियुक्त कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए, अगले दो महीनों में 800 और भर्ती
    Next Article Shimla: सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी सत्यापन 15 फरवरी 2026 से पूर्व अनिवार्य
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla:स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने देशभर में बनाई पहचान, शीर्ष 20 शहरी निकायों में हासिल किया स्थान

    November 12, 2026

    Shimla News : ठियोग और कुमारसैन में चिट्टे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, 20 ग्राम हेरोइन बरामद

    November 10, 2026

    Shimla News : रोहड़ू के होटल में मृत मिला 32 वर्षीय युवक, नशीले पदार्थ के सेवन की आशंका

    November 10, 2026

    Shimla News : शोघी में बसों की चेकिंग के दौरान 24 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

    November 9, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री ने मशोबरा में ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के साथ मनाई दिवाली, बच्चों को बांटी मिठाइयां और पटाखे

    November 8, 2026

    Shimla: खेलों से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का होता है विकास : विक्रमादित्य सिंह

    November 7, 2026

    Shimla News : पंजाब से दो बड़े चिट्टा तस्कर गिरफ्तार, ननखड़ी और कोटखाई मामलों में सप्लाई नेटवर्क का खुलासा

    November 7, 2026

    Himachal News : जॉब ट्रेनी डॉक्टरों को पीजी कोटे का लाभ, सरकार ने पॉलिसी में किया संशोधन

    November 7, 2026

    Shimla: शिकायतकर्ता की जानकारी के बिना मामले से न हटाए एससी/एसटी एक्ट की धाराएं – उपायुक्त

    November 6, 2026

    Himachal High Court : रेणुकाजी झील और परशुराम ताल के 100 मीटर दायरे में दुकानें लगाने पर रोक

    November 5, 2026

    Shimla News : दिवाली से पहले कर्मचारियों को वेतन, 1,444 श्रमिक परिवारों को मिलेगी 6.10 करोड़ की सहायता

    November 5, 2026

    Shimla : जुब्बल में 33 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब का तस्कर गिरफ्तार

    November 4, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Rampur Bushahr: राजकीय महाविद्यालय रामपुर के 15 छात्र प्रतिष्ठित होटल चेन में हुए चयनित

    June 19, 2025

    Rampur Bushahr: एचआरटीसी कर्मियों पर हमला: आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो होगा चक्का जाम

    December 26, 2025

    Shimla: धार चांदना सर्कल के 10 आंगनवाड़ी केंद्रों में घुनयुक्त चावल बरामद, कड़ी कार्रवाई के निर्देश

    October 24, 2025

    Hamirpur : महिला सम्मान और योग के क्षेत्र में मोदी का कार्य देश के लिए मिसाल : जयराम ठाकुर

    November 12, 2025

    Mandi:आत्मनिर्भर हिमाचल जन संकल्प सम्मेलन की तैयारियां तेज, मंत्री जगत नेगी ने पड्डल मैदान का किया निरीक्षण

    December 9, 2025

    दैनिक राशिफल 16 जनवरी 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें

    January 16, 2026
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 8 9 6 0
    Users Today : 4
    Total Users : 128960
    Total views : 251863
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.