एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर
पुलिस थाना रामपुर के तहत बुधवार देर शाम को भद्राश स्थित सरकारी नर्सरी के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ऋषव (19) पुत्र देवेंद्र कुमार, निवासी नागाधार, डाकघर देलठ, तहसील ननखड़ी, ने पुलिस को बताया कि उसके चाचा अंकित कुमार सरकारी नर्सरी के पास सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान भारतीय सेना के वाहन निरथ की ओर से आ रहे थे। उनसे बताया कि प्रथम वाहन का चालक गलत दिशा में गाड़ी चला रहा था, जिसने अचानक अंकित कुमार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद वे सड़क पर गिर पड़े और वाहन उनके पेट के ऊपर से गुजर गया। घटना के बाद शिकायतकर्ता सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे और घायल अंकित को खनेरी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
शिकायतकर्ता के अनुसार, दुर्घटना भारतीय सेना के वाहन के चालक की लापरवाही एवं गलत दिशा में वाहन चलाने के कारण हुई। पुलिस ने चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसडीपीओ रामपुर नरेश शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
