एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर
विद्युत मंत्रालय एवं निगम मुख्यालय शिमला के निर्देशानुसार बुधवार को संविधान दिवस के अवसर पर नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में परियोजना प्रमुख एनजेएचपीएस राजीव कपूर की अध्यक्षता में सामूहिक प्रस्तावना पाठ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने एकजुट होकर भारत के संविधान के प्रति अपनी निष्ठा दोहराई। इस दौरान प्रस्तावना के महत्व, उसके मूल्यों—न्याय, स्वतंत्रता, समता एवं बंधुता—पर विशेष चर्चा की गई।
परियोजना प्रमुख ने सभी से संविधान के आदर्शों को अपने दैनिक कार्य और व्यवहार में आत्मसात करने का आह्वान किया।
