ADVERTISE WITH US
📢 ARB Times के साथ अपने व्यापार को नई पहचान दें | विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 9418210413 | ✉ editor@arbtimes.in | arbtimeshp@gmail.com | 🌐 www.arbtimes.in

National Games 2025 : महिला कबड्‌डी में हिमाचल को तीसरी बार गोल्ड, हरियाणा का फिर टूटा सपना

November 9, 2025 4:58 PM
---Advertisement---

एआरबी टाइम्स ब्यूरो

देहरादून। यहां आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में कबड्‌डी मुकाबले में हिमाचल की बेटियों ने एक बार फिर इतिहास रच दिया। कबड्‌डी के फाइनल में हिमाचल की बेटियों ने हरियाणा को 27-22 से हराकर गोल्ड अपने नाम किया। कबड्‌डी में हिमाचल लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय चैंपियन बना है। जबकि हरियाणा का लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने का सपना टूटना है। वर्ष 2023 में गोवा में आयोजित नेशनल गेम्स में भी हिमाचल ने ही हरियाणा को फाइनल में पराजित किया था और इस बार भी हिमाचल ने ही गोल्ड जीतने का सपना चकनाचूर कर दिया।

रविवार को दाेपहर बाद हुए फाइनल में हिमाचल ने हरियाणा पर शुरू से ही बढ़त बनाए रखी और आखिर तक हरियाणा हिमाचल से आगे नहीं निकल पाया। हिमाचल की ओर से ज्योति ठाकुर, भावना, पुष्पा, शगुन, श्यामा, अंशुल आदि ने बेहतरीन प्रदर्शन कर हिमाचल के गोल्ड जीतने के सपने को पूरा करने में अहम भूमिका निभाई। गोल्ड जीतने के बाद कोच डॉ. गोपाल दास्टा ने बताया कि यह बेटियों की मेहनत का परिणाम है।

एक भी मैच नहीं हारा हिमाचल

हिमाचल ने इस बार एक भी मुकाबला नहीं हारा। गोल्ड तक पहुंचने के लिए हिमाचल ने उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान को हराया। जबकि हरियाणा को दो बार पटकनी दी। उन्होंने बताया कि कबड्‌डी में हिमाचल का लगातार तीसरा गोल्ड है। इससे पहले 2023 में गोवा और उससे पहले वर्ष 2022 में बेटियों ने गुजरात में गोल्ड अपने नाम किया था।

 

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment