Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया, पौधरोपण और मैराथन को दिखाई हरी झंडी
    • Rampur Bushahr: रामपुर के ननखड़ी की नन्ही प्रतिभा एंजल ने राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में मारी बाजी
    • Rampur Bushahr: 3% वेतन स्थगन के फैसले पर भड़का कर्मचारी संघ, सरकार से तुरंत वापसी की मांग
    • Mandi: पंडोह अग्निवीर भर्ती रैली में युवाओं का जोश, 1.6 किमी दौड़ में 286 अभ्यर्थी सफल
    • Rohru: रोहड़ू में नशे के खिलाफ मिनी मैराथन, युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश
    • Mandi Accident: पंडोह डैम के पास हादसा, बस-कार भिड़ंत में 2 की मौत, 2 गंभीर
    • Rampur Bushahr: काशापाट की दिव्या कश्मीरी की बड़ी सफलता: IIM लखनऊ से पढ़ाई के बाद Fortune 500 कंपनी में नौकरी
    • Shimla: हिमाचल में बिजली सस्ती, 1 अप्रैल से 1 पैसा प्रति यूनिट कम
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
      • आईपीएल-2026
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    अदालत

    Himachal Panchayat Election : 31 मई तक हर हाल में चुनाव कराएं, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश

    Himachal Pradesh Panchayat Election पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला। 31 मई से पहले चुनाव कराने के निर्देश, पुनर्सीमांकन के नाम पर देरी नहीं। पढ़ें पूरी खबर
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamFebruary 13, 2026Updated:February 13, 20261 Comment
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | नई दिल्ली \ शिमला 

    हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज और शहरी निकायों के चुनाव को लेकर चल रहे विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को महत्वपूर्ण आदेश जारी किया। शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया कि राज्य में 31 मई से पहले हर हाल में चुनाव संपन्न कराए जाएं। कोर्ट ने कहा कि पुनर्सीमांकन (डिलिमिटेशन) के नाम पर संवैधानिक संस्थाओं के चुनाव को अनिश्चितकाल तक नहीं टाला जा सकता।

    यह फैसला मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायाधीश जॉयमाल्या बागची की खंडपीठ ने सुनाया। हालांकि, अदालत की इस टिप्पणी को राज्य की सुक्खू सरकार के लिए आंशिक राहत के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि इससे पहले हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने 30 अप्रैल तक चुनाव कराने के आदेश दिए थे। अब सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद सरकार को लगभग एक महीने का अतिरिक्त समय मिल गया है।

    हाईकोर्ट के आदेश को दी थी चुनौती

    हिमाचल प्रदेश में पंचायतों का कार्यकाल 31 जनवरी को समाप्त हो चुका है। इसके बाद से चुनाव को लेकर कानूनी और राजनीतिक विवाद तेज हो गया था। हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर अधिक समय की मांग की थी। सरकार का तर्क था कि पुनर्सीमांकन और अन्य प्रक्रियात्मक औपचारिकताएं पूरी किए बिना चुनाव संभव नहीं हैं। मामले में पूर्व में भी सुनवाई हो चुकी थी। शुक्रवार को विस्तृत बहस के बाद सुप्रीम कोर्ट ने अपना अंतिम रुख स्पष्ट कर दिया और कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में स्थानीय निकायों का समय पर गठन अनिवार्य है और प्रशासनिक कारणों से चुनाव प्रक्रिया को लंबित नहीं रखा जा सकता।

    सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

    सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में दो टूक कहा कि संवैधानिक संस्थाओं की निरंतरता बनाए रखना राज्य सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी है। चुनाव प्रक्रिया में अनावश्यक देरी लोकतांत्रिक ढांचे के खिलाफ है। प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर पहले ही राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। विपक्ष सरकार पर चुनाव टालने के आरोप लगा रहा था, जबकि सरकार पुनर्सीमांकन का हवाला दे रही थी। अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राज्य चुनाव आयोग को 31 मई से पहले चुनाव प्रक्रिया पूरी करनी होगी। प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज होने की संभावना है। 

     

    ये भी पढ़ें

    Headline 1

    हिमाचल पंचायत चुनाव पर संकट: हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार

    Headline 2

    Himachal Panchayat Election : 30 अप्रैल से पहले चुनाव कराने का हाईकोर्ट का आदेश

    Headline 3

    Himachal Panchayati Raj : कार्यकाल खत्म, आज प्रशासक संभालेंगे पंचायतें

    #ARBtimes #Himachal politics Himachal Panchayat Election Panchayat Chunav 2026 Sukhu Government Supreme Court Order
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Dharamshala : महिला पर जानलेवा हमले के दोषी को 10 साल की सजा, ₹44 हजार जुर्माना

    March 23, 2026

    Shimla : जुब्बल-रोहड़ू में चिट्टा सप्लाई करने वाला गिरोह पकड़ा, युवती समेत सरगना गिरफ्तार

    March 18, 2026

    Himachal High Court : आउटसोर्स नर्स भर्ती पर सरकार को फटकार, 20 हजार जुर्माना

    March 17, 2026

    Mandi : न्यायिक व्यवस्था को अस्पतालों की तर्ज पर करना होगा काम : जस्टिस सूर्यकांत

    March 15, 2026

    T20 World Cup 2026 : भारत बना विश्व चैंपियन, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार जीता खिताब

    March 9, 2026

    राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च 2026: सभी लंबित मामलों का त्वरित निपटान

    February 26, 2026

    रोहड़ू विशेष सत्र न्यायालय का बड़ा फैसला: NDPS एक्ट में दो आरोपियों को 5-5 वर्ष की सजा

    February 26, 2026

    Rohru : चेक बाउंस मामले में दोषी को 8 महीने की कैद, दो लाख का जुर्माना

    February 23, 2026

    Mohali Murder Case : 4 साल बाद हिमाचल के युवक समेत दो दोषियों को उम्रकैद, 2.80 लाख जुर्माना

    February 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 1 3 8 1
    Users Today : 5
    Total Users : 101381
    Total views : 205235
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.