Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Bushahr: रामपुर, झाकड़ी और नाथपा में गरजा मजदूर आंदोलन, श्रम संहिताओं की प्रतियां जलाकर जताया विरोध
    • Rampur Bushahr: क्लस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में डीएवी रामपुर का दबदबा, योगा, टेबल टेनिस और खो-खो में जीते स्वर्ण पदक
    • Shimla: 64 ग्राम चिट्टे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, ठियोग होटल में युवक-युवती भी पकड़े गए
    • Kullu: नेहरू पार्क में MRF स्थापना पर हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश का सीनियर सिटीज़न्स काउंसिल कुल्लू ने किया स्वागत
    • Shimla : सरकारी नौकरी के लिए एंटी-चिट्टा टेस्ट अनिवार्य, प्रोफेशनल कोर्स के छात्रों की भी होगी ड्रग स्क्रीनिंग
    • Kullu: कुल्लू जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता में Snower Valley School बना ओवरऑल चैंपियन
    • दैनिक राशिफल 12 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Rampur Bushahr: सनशाइन स्कूल रामपुर का शानदार परीक्षा परिणाम, 10वीं में चार छात्रों ने संयुक्त रूप से किया टॉप
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    क्राइम

    Shimla : जुब्बल-रोहड़ू में चिट्टा सप्लाई करने वाला गिरोह पकड़ा, युवती समेत सरगना गिरफ्तार

    शिमला के जुब्बल-रोहड़ू में चिट्टा सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़। युवती समेत मुख्य सरगना गिरफ्तार, पुलिस जांच जारी।
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamMarch 18, 2026Updated:April 13, 20261 Comment
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला 

    शिमला पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय चिट्टा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो पंजाब से संचालित हो रहा था और रोहड़ू व जुब्बल क्षेत्र में सक्रिय था। इस मामले में पुलिस ने एक युवती समेत मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवती की पहचान नवीन लता, निवासी तहसील जुब्बल के रूप में हुई है, जबकि गिरोह का मुख्य सरगना लुकास, अमृतसर (पंजाब) का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन और आठ सिम कार्ड भी बरामद किए हैं।

    ऐसे करता था काम गिरोह

    प्रारंभिक जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि यह गिरोह लोकेशन बेस्ड चिट्टा सप्लाई करता था। युवती अलग-अलग जगहों पर चिट्टा छिपाती थी। उन स्थानों के वीडियो बनाकर सप्लायर को भेजती थी। सरगना वही वीडियो ग्राहकों को भेजता था। ग्राहक वीडियो देखकर खुद नशा उठा लेते थे। इस हाईटेक तरीके से गिरोह पुलिस से बचते हुए नशे की सप्लाई कर रहा था।

    ऐसे हुआ खुलासा

    मामला 9 फरवरी को सामने आया, जब पुलिस टीम ने नेशनल हाईवे पर गश्त के दौरान बोली नाला के पास शक के आधार पर युवती की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 13.46 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। इसके बाद थाना जुब्बल में आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने युवती का मोबाइल खंगाला, जिसमें कई संदिग्ध स्थानों के फोटो और वीडियो मिले। इन डिजिटल सबूतों से साफ हुआ कि गिरोह लोकेशन के आधार पर नशे की सप्लाई कर रहा था।

    अमृतसर से सरगना गिरफ्तार

    तकनीकी जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मुख्य सरगना लुकास की पहचान की। पता चला कि कभी युवती पंजाब से नशा लाती थी। कई बार लुकास खुद शिमला आकर सप्लाई करता था कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने लुकास को अमृतसर से किराये के कमरे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार यह गिरोह शिमला, रोहड़ू, जुब्बल समेत कई क्षेत्रों में सक्रिय था। जांच में कुछ स्थानीय युवाओं की संलिप्तता भी सामने आई है।आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

    #ARBtimes #ChittaSmuggling #CrimeNews #DrugFreeHimachal #DrugRacket #HimachalNews #HimachalPolice #Jubbal #NDPSAct #PunjabLink #Rohru #ShimlaNews
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Shimla: 64 ग्राम चिट्टे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, ठियोग होटल में युवक-युवती भी पकड़े गए

    May 12, 2026

    Rampur Bushahr : 9 ग्राम चिट्टा बरामद, कुमारसैन पुलिस ने तीन तस्करों को किया गिरफ्तार

    May 10, 2026

    Kinnaur: किन्नौर के सांगला मार्ग पर दर्दनाक हादसा, थेमगरंग पंचायत के युवक की मौके पर मौत

    May 9, 2026

    Chamba News: मामूली बहस के बाद युवक की पत्थर मारकर हत्या, शव ढांक में फेंका

    May 9, 2026

    Sirmaur : शादी में नाचते समय महिला को आया हार्ट अटैक, तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

    May 9, 2026

    Shimla News : चिट्टे के साथ पकड़े गए अंबाला निवासी को दो महीने की सजा

    May 8, 2026

    1 Comment

    1. Pingback: SundarNagar drug case : होटल से चल रहा था नशे का धंधा, 21 ग्राम चिट्टा के साथ दो गिरफ्तार

    Leave A Reply Cancel Reply

    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 7 9 0 7
    Users Today : 162
    Total Users : 107907
    Total views : 215787
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.