Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Bushahr: रामपुर, झाकड़ी और नाथपा में गरजा मजदूर आंदोलन, श्रम संहिताओं की प्रतियां जलाकर जताया विरोध
    • Rampur Bushahr: क्लस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में डीएवी रामपुर का दबदबा, योगा, टेबल टेनिस और खो-खो में जीते स्वर्ण पदक
    • Shimla: 64 ग्राम चिट्टे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, ठियोग होटल में युवक-युवती भी पकड़े गए
    • Kullu: नेहरू पार्क में MRF स्थापना पर हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश का सीनियर सिटीज़न्स काउंसिल कुल्लू ने किया स्वागत
    • Shimla : सरकारी नौकरी के लिए एंटी-चिट्टा टेस्ट अनिवार्य, प्रोफेशनल कोर्स के छात्रों की भी होगी ड्रग स्क्रीनिंग
    • Kullu: कुल्लू जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता में Snower Valley School बना ओवरऑल चैंपियन
    • दैनिक राशिफल 12 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Rampur Bushahr: सनशाइन स्कूल रामपुर का शानदार परीक्षा परिणाम, 10वीं में चार छात्रों ने संयुक्त रूप से किया टॉप
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    कुल्लू

    Kullu: नेहरू पार्क में MRF स्थापना पर हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश का सीनियर सिटीज़न्स काउंसिल कुल्लू ने किया स्वागत

    सीनियर सिटीज़न्स काउंसिल कुल्लू ने नेहरू पार्क, सरवरी में प्रस्तावित MRF परियोजना पर हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के यथास्थिति बनाए रखने के आदेश का स्वागत किया। परिषद ने पार्क के संरक्षण और हरित क्षेत्र बचाने की मांग दोहराई।
    ATUL RAJBy ATUL RAJMay 12, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | कुल्लू

    सीनियर सिटीज़न्स काउंसिल, कुल्लू ने नेहरू पार्क, सरवरी परिसर में प्रस्तावित मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (MRF) को लेकर दायर जनहित याचिका पर माननीय हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा पारित अंतरिम आदेश का स्वागत किया है। न्यायालय ने 8 मई 2026 को मामले में यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश जारी किए हैं। यह मामला नगर परिषद कुल्लू द्वारा नेहरू पार्क परिसर में कूड़ा प्रबंधन हेतु MRF स्थापित करने के निर्णय से जुड़ा है। परिषद ने पार्क की सुरक्षा और उसके मूल स्वरूप को संरक्षित रखने के उद्देश्य से उच्च न्यायालय का रुख किया था।

    सीनियर सिटीज़न्स काउंसिल, कुल्लू  के अध्यक्ष कमल भारद्वाज और महासचिव डी. के. शर्मा ने बताया कि करीब पांच बीघा क्षेत्र में फैला नेहरू पार्क पिछले लगभग पांच दशकों से कुल्लू शहर के प्रमुख मनोरंजन और पर्यावरणीय स्थलों में शामिल रहा है। पार्क में देवदार के पेड़, फूलों की क्यारियां, पगडंडियां, बेंच, फव्वारे, तालाब और बच्चों के खेल उपकरण मौजूद रहे हैं, जो वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों और स्थानीय लोगों के लिए शांत एवं प्राकृतिक वातावरण उपलब्ध कराते रहे हैं। काउंसिल का कहना है कि वर्षों से पार्क की लगातार उपेक्षा हुई है और जनविरोध के बावजूद इसके उपयोग को बदलने अथवा अन्य उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल करने के प्रयास किए जाते रहे हैं।

    परिषद ने बताया कि वर्ष 2018 में भी पार्क परिसर में जलविद्युत परियोजना स्थापित करने का प्रस्ताव सामने आया था। उस समय तत्कालीन उपायुक्त ने स्थल निरीक्षण और विभिन्न पक्षों से चर्चा के बाद नगर परिषद को पार्क की मौजूदा स्थिति बनाए रखने और इसे विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के हित में विकसित करने के निर्देश दिए थे।

    सीनियर सिटीज़न्स काउंसिल ने पार्क में गैर-मनोरंजनात्मक गतिविधियों से जुड़े प्रस्तावों का लगातार विरोध किया है। इनमें वाणिज्यिक परिसर निर्माण और वर्तमान MRF परियोजना जैसे प्रस्ताव शामिल हैं। परिषद ने यह भी चिंता जताई कि मौजूदा कचरा प्रबंधन सुविधा के पास कई देवदार के पेड़ पहले ही सूख चुके हैं और यदि प्रस्तावित परियोजना पार्क के भीतर स्थापित की गई तो पर्यावरण को और नुकसान पहुंच सकता है।

    काउंसिल ने स्पष्ट किया कि वह शहर के लिए वैज्ञानिक और प्रभावी कचरा प्रबंधन व्यवस्था के पक्ष में है, लेकिन ऐसी सुविधाएं किसी वैकल्पिक स्थान पर स्थापित की जानी चाहिएं, न कि शहर के सीमित सार्वजनिक हरित स्थलों की कीमत पर। काउंसिल ने उम्मीद जताई कि नेहरू पार्क का संरक्षण, पुनर्स्थापन और विकास वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के हित में सुनिश्चित किया जाएगा।

    #EnvironmentalProtection #GreenSpace #HighCourt #HimachalNews #kullu #Kullunews #MRF #NehruPark #SeniorCitizensCouncil #WasteManagement
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ATUL RAJ

      Related Posts

      Kullu: कुल्लू जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता में Snower Valley School बना ओवरऑल चैंपियन

      May 12, 2026

      Kullu: एनएच-305 पर टारिंग कार्य शुरू, बंजार-घियागी मार्ग पर तय समय में यातायात रहेगा बंद

      May 9, 2026

      Kullu: मढ़ी तक वाहनों के लिए खुला रोहतांग मार्ग, 19 मई तक हर मंगलवार रहेगा बंद

      May 5, 2026

      Kullu: कुल्लू के ऐतिहासिक ‘पीपल जातर’ मेले में विधिक साक्षरता शिविर प्रदर्शनी का शुभारंभ

      April 28, 2026

      कुल्लू में सड़क सुरक्षा पर सख्ती: अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण के आदेश

      April 27, 2026

      Kullu Accident: सोझा के पास खाई में गिरी टेंपो ट्रैवलर, 4 पर्यटकों की मौत, 18 घायल

      April 5, 2026
      Leave A Reply Cancel Reply

      May 2026
      MTWTFSS
       123
      45678910
      11121314151617
      18192021222324
      25262728293031
      « Apr    
      Categories
      Archives
      About us

      ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

      हमारा फोकस:

      • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
      • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
      • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
      • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

      Contact Us:

      📞 9882210413
      ✉️ editor@arbtimes.in
      ✉️ arbtimeshp@gmail.com

      Our Visitor

      1 0 7 8 3 1
      Users Today : 86
      Total Users : 107831
      Total views : 215695
      Useful links

      🛡️ Government Links

      • भारत सरकार पोर्टल
      • हिमाचल प्रदेश सरकार
      • हिमाचल पुलिस
      • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
      • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
      • RTI Online
      • Election Commission of India

      🎓 Education & Universities

      • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
      • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
      • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
      • IGMC शिमला
      • HP Technical University

      💼 Jobs & Services

      • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
      • हिमाचल रोजगार पोर्टल
      • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
      • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
      • MyGov India
      • UIDAI - आधार सेवा
      Home Top Crime Politics
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      • About us
      • Contact us
      • Privacy Policy 
      • Disclaimer
      © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.