Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Bushahr: रामपुर नगर परिषद चुनाव: अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण, 11 व 16 मई को होंगे अगले अभ्यास
    • Kullu: मढ़ी तक वाहनों के लिए खुला रोहतांग मार्ग, 19 मई तक हर मंगलवार रहेगा बंद
    • Rampur Bushahr: रामपुर के चार जिला परिषद वार्डों के लिए भाजपा ने उम्मीदवार किए घोषित
    • Rampur Bushahr: छात्र-छात्राओं ने ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों से प्राप्त किया व्यावहारिक ज्ञान
    • Shimla: आईजीएमसी शिमला में एकीकृत मातृ एवं शिशु अस्पताल की तैयारी, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
    • Rampur Bushahr: बुशहर बी.एड. संस्थान नोगली में दिव्या कालिया और शांति देवी ने किया टॉप
    • Kinnaur: केपीएल लेजेंड्स सीजन-2: किन्नौर वॉरियर्स की लगातार दूसरी जीत, डा. प्रेम नेगी बने मैच के हीरो
    • Rampur Bushahr: नगर परिषद रामपुर चुनाव: स्क्रूटनी में सभी नामांकन वैध, अब 6 मई की नाम वापसी पर नजर
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    कुल्लू

    Kullu: मढ़ी तक वाहनों के लिए खुला रोहतांग मार्ग, 19 मई तक हर मंगलवार रहेगा बंद

    कुल्लू प्रशासन ने रोहतांग मार्ग पर मढ़ी तक वाहनों की आवाजाही की अनुमति दी है। सड़क मरम्मत कार्य के चलते 19 मई 2026 तक हर मंगलवार को मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा।
    ATUL RAJBy ATUL RAJMay 5, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    अनुराग चंद्र शर्मा, जिला दंडाधिकारी कुल्लू

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | कुल्लू

    जिला कुल्लू में रोहतांग मार्ग पर यातायात व्यवस्था को लेकर जिला दंडाधिकारी अनुराग चंद्र शर्मा ने अहम आदेश जारी किए हैं। आमजन की सुविधा, पर्यटकों की सुगम आवाजाही और सड़क मरम्मत कार्यों को ध्यान में रखते हुए अब वाहनों को मढ़ी तक जाने की अनुमति प्रदान कर दी गई है।

    इस संबंध में उपमंडल दंडाधिकारी मनाली की अध्यक्षता में पुलिस विभाग और सीमा सड़क संगठन के साथ संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गुलाबा से मढ़ी तक सड़क को पर्यटक वाहनों के संचालन के लिए उपयुक्त पाया गया, जिसके आधार पर समिति ने यातायात बहाल करने की सिफारिश की।

    जिला दंडाधिकारी ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए मढ़ी तक वाहनों की आवाजाही को मंजूरी दी है। हालांकि, यह अनुमति राष्ट्रीय हरित अधिकरण द्वारा निर्धारित शर्तों के अधीन रहेगी। वहीं, मढ़ी से आगे रोहतांग दर्रा की ओर किसी भी प्रकार के वाहनों की आवाजाही अगले आदेशों तक पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

    सड़क मरम्मत और टारिंग कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए प्रशासन ने यह भी निर्णय लिया है कि 19 मई 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को रोहतांग मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा।

    यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए गुलाबा के अलावा मढ़ी में भी अस्थायी पुलिस बैरियर स्थापित किया जाएगा। जिला प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके और व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

    #BRO #himachalpradesh #IndiaTravel #Kullunews #ManaliTravel #MountainTravel #RoadClosure #RoadUpdate #RohtangPass #TourismNews #TrafficAdvisory #TravelAlert #TravelUpdate #मढ़ी #रोहतांगमार्ग
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ATUL RAJ

      Related Posts

      Kullu: कुल्लू के ऐतिहासिक ‘पीपल जातर’ मेले में विधिक साक्षरता शिविर प्रदर्शनी का शुभारंभ

      April 28, 2026

      कुल्लू में सड़क सुरक्षा पर सख्ती: अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण के आदेश

      April 27, 2026

      Kullu Accident: सोझा के पास खाई में गिरी टेंपो ट्रैवलर, 4 पर्यटकों की मौत, 18 घायल

      April 5, 2026

      Kullu: मिड डे मील वर्कर्स की मांगों को लेकर निरमण्ड में बैठक, 22 जून की प्रदेशव्यापी हड़ताल को लेकर रणनीति

      April 3, 2026

      Kullu: कुल्लू में बाढ़ रोकथाम के लिए नदी ड्रेजिंग पर फोकस, जिला स्तरीय समिति गठित

      April 1, 2026

      Kullu: जनकल्याण योजनाओं की प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, कुल्लू में बोले अनुराग शर्मा

      March 29, 2026
      Leave A Reply Cancel Reply

      May 2026
      MTWTFSS
       123
      45678910
      11121314151617
      18192021222324
      25262728293031
      « Apr    
      Categories
      Archives
      About us

      ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

      हमारा फोकस:

      • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
      • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
      • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
      • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

      Contact Us:

      📞 9882210413
      ✉️ editor@arbtimes.in
      ✉️ arbtimeshp@gmail.com

      Our Visitor

      1 0 7 0 3 8
      Users Today : 123
      Total Users : 107038
      Total views : 214480
      Useful links

      🛡️ Government Links

      • भारत सरकार पोर्टल
      • हिमाचल प्रदेश सरकार
      • हिमाचल पुलिस
      • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
      • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
      • RTI Online
      • Election Commission of India

      🎓 Education & Universities

      • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
      • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
      • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
      • IGMC शिमला
      • HP Technical University

      💼 Jobs & Services

      • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
      • हिमाचल रोजगार पोर्टल
      • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
      • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
      • MyGov India
      • UIDAI - आधार सेवा
      Home Top Crime Politics
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      • About us
      • Contact us
      • Privacy Policy 
      • Disclaimer
      © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.